Roman Reigns ने WWE Raw में पार की सारी हदें, सरेआम खूंखार रेसलर से कराया फेमस एक्टर पर जानलेवा हमला!

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. वहां पर रोमन रेंस ने एंट्री की. रेंस ने ऑफिशियल तौर पर जेकब फाटू को ब्लडलाइन में शामिल किया. इसके बाद रेंस ने फाटू को एक ऑर्डर भी दिया. आइए आपको बताते हैं कि उनके सैगमेंट में क्या हुआ.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस ने वापसी की. पिछले हफ्ते वो नहीं आए थे. रेड ब्रांड की शुरुआत रेंस ने की. उनके साथ द उसोज़ और जेकब फाटू भी थे. फैंस ने रोमन को खूब चीयर किया. रेंस ने रिंग में आकर अपने ही अंदाज में फैंस ने उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा. रोमन इस बा एक अलग ही अंदाज में नज़र आए. उसोज़ भी काफी मस्ती के मूड में लगे. आइए आपको बताते हैं कि ट्राइबल चीफ के सैगमेंट में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस ने की जे उसो की तारीफ

रोमन रेंस ने की जे उसो की तारीफ2 / 6

रोमन रेंस ने जे उसो को भी एक्नॉलेज कराया. रेंस ने जे के किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की सराहना की. जे भी रेंस की बातों से काफी खुश हुए. रेंस ने कहा कि जे ने हमेशा अच्छा काम किया है. फैंस ने भी जे के लिए खूब तालियां बजाईं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस ने जिमी को लेकर दिया बयान

रोमन रेंस ने जिमी को लेकर दिया बयान3 / 6

रोमन रेंस ने जिमी उसो को भी एक्नॉलेज किया. रेंस ने कहा कि अगर जिमी नहीं होते तो कुछ नहीं होता. ब्लडलाइन की सफलता का क्रेडिट उन्होंने जिमी को ही दिया. रेंस ने कहा कि जे ने भी जो किया है उसके साथ हमेशा जिमी रहे हैं. रेंस ने कहा कि अगर जिमी नहीं होते तो वो ट्राइबल चीफ नहीं होते. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस ने जेकब फाटू का किया स्वागत

रोमन रेंस ने जेकब फाटू का किया स्वागत4 / 6

जे उसो ने कहा कि जेकब फाटू उन्हें एक्नॉलेज नहीं कर रहे हैं. फाटू ने कहा कि वो सिर्फ ओटीसी की बात मानेंगे. रोमन ने  इसके बाद फाटू को माला पहनाई. रेंस ने कहा कि अब फाटू ब्लडलाइन के ऑफिशियल सदस्य हैं. उन्होंने फाटू का शानदार अंदाज में स्वागत किया. इसके बाद सभी ने रिंग के बीच में हाथ ऊपर कर अपने कड़े तेवर दिखाए. हालांकि, जे उसो इस दौरान खुश नहीं थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जेकब फाटू ने किया हमला

जेकब फाटू ने किया हमला5 / 6

रिंगसाइड में एक्टर एरिक आंद्रे भी मौजूद थे. उन्होंने रोमन रेंस से हाथ मिलाया. जे चुपचाप चले गए. जिमी उसो ने एरिक से हैंडशेक किया. एरिक ने जेकब फाटू की पीठ थपथपाई. ये बात फाटू को अच्छी नहीं लगी. उन्होंने एरिक को खींचकर रिंग के किनारे फेंक दिया. फाटू ने एरिक को रिंग के अंदर फेंका. फाटू उन्हें स्प्लैश मारने वाले थे, लेकिन WWE ऑफिशियल आ गए. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस ने दिया आदेश

रोमन रेंस ने दिया आदेश6 / 6

रोमन रेंस ने पहले जेकब फाटू से एक्टर के ऊपर अटैक करने के लिए मना कर दिया. बाद में उन्होंने चालाकी दिखाई. रेंस ने फाटू को कह दिया कि वो एरिक की हालत खराब कर दें. फाटू ने इसके बाद अपना असली रूप दिखाया. उन्होंने एरिक को दो खतरनाक स्प्लैश लगाकर उनका बुरा हाल कर दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन