Roman Reigns-Brock Lesnar पर भयंकर हमला, दिग्गज की वापसी, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ?

WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. फैंस को लगातार सरप्राइज मिल रहे हैं. इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड शानदार रहा. कंपनी ने पहले से ही शो के लिए बड़े ऐलान कर दिए थे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की मौजूदगी ने शो में चार चांद लगा दिए. दोनों को देखकर फैंस खुश हो गए. बैकी लिंच ने भी धमाकेदार वापसी कर एजे ली पर हमला किया. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 9
WWE रॉ रिजल्ट्स

विज्ञापन

सैथ रॉलिस का बवाल

सैथ रॉलिस का बवाल2 / 9

सैथ रॉलिंस ने शो की शुरुआत की. उनके साथ मास्क मैन भी थे. रॉलिंस ने द विज़न को खत्म करने का ऐलान किया. काफी गुस्से में वो दिखे. इस दौरान पॉल हेमन भी वहां पर आए. हेमन ने ब्रॉक लैसनर की एंट्री कराई.

विज्ञापन

ओबा फेमी का अटैक

ओबा फेमी का अटैक3 / 9

ब्रॉक लैसनर ने रिंग में आकर सभी मास्क मैन को धराशाई किया. उन्होंने सुप्लेक्स और एफ-5 लगाए. इसके बाद ओबा फेमी ने एंट्री की. फेमी ने लैसनर को उठाकर रिंग में पटक दिया. फेमी ने लैसनर की छाती पर पांव रखकर रेसलमेनिया लोगो की तरफ इशारा किया.

एल ग्रांडे अमेरिकानो की जीत

एल ग्रांडे अमेरिकानो की जीत4 / 9

Raw में ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो का मुकाबला एल ग्रांडे अमेरिकानो से हुआ. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. अंत में एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथियों ने मैच में दखलअंदाजी की. इस वजह से उन्हें जीत मिल गई.

विज्ञापन

एजे ली की जीत

एजे ली की जीत5 / 9

एजे ली ने बेली को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन की. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. इसे बाद बैकी लिंच ने वापसी की. उन्होंने एजे के ऊपर जानलेवा हमला किया.

पेंटा ने किया टाइटल रिटेन

पेंटा ने किया टाइटल रिटेन6 / 9

पेंटा ने ड्रेगन ली के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप दांव पर लगाई. उन्होंने ओपन चैलेंज दिया था. दोनों स्टार्स ने अपना पूरा दम दिखाया और हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. अंत में पेंटा ने अपना टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

नैटी की जीत

नैटी की जीत7 / 9

शो में मैक्सिकन डुप्री का मुकाबला नैटी के साथ हुआ. दोनों के बीच लंबे समय से राइवलरी चल रही है. मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. नैटी ने डुप्री को शॉर्प शूटर लगाया और सबमिशन के जरिए जीत हासिल की.

स्टेफनी वकेर की जीत

स्टेफनी वकेर की जीत8 / 9

स्टेफनी वकेर का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. इस मैच में लिव मॉर्गन ने दखलअंदाजी की. इयो स्काई ने एंट्री की. राकेल ने स्काई को धराशाई किया. अंत मे रिंग में वकेर ने राकेल को रोलअप किया और जीत दर्ज की.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट9 / 9

मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक बीच जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. रेंस ने पंक को बुजुर्ग कहा. इस पर पंक को गुस्सा आ गया और उन्होंने रेंस को माइक से मारकर गिरा दिया. पंक के गुस्से को देखकर रोमन को खूब हंसी आई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन