WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के ऐतिहासिक मैच का ऐलान, ब्लडलाइन की उड़ी धज्जियां

WWE Raw के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. WWE ने इस हफ्ते स्टोरीलाइन्स को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब मनोरंजन किया. रोमन रेंस भी इस बार नज़र आए. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ.

WWE Raw
1 / 7
WWE Raw में इस हफ्ते हुए बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शो में बड़े सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले. शुरुआत से अंत तक रोमांच बना रहा. वुमेंस डिवीजन ने तगड़ा एक्शन दिखाया. रोमन रेंस भी इस हफ्ते नज़र आए.  उन्होंने एलए नाइट पर हमला किया. द उसोज़ और सोलो सिकोआ की हालत भी खराब हुई. कंपनी ने अगले हफ्ते के लिए भी कुछ ऐलान किए. हालांकि इस शो को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया था. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

द उसोज़ पर हमला

द उसोज़ पर हमला2 / 7

Raw की शुरुआत बैकस्टेज से हुई. वहां पर द उसोज़ आए. अचानक जे उसो और जिमी उसो के ऊपर रॉयस कीज और OTM ने हमला कर दिया. जे की हालत खराब हो गई थी. कीज ने तो गाड़ी भी तोड़ दी. जेकब फाटू दोनों को बचाने आए लेकिन उससे पहले कीज और OTM वहां से भाग गए. फाटू इसके बाद अंदर अनाउंस टेबल पर गए. उन्होंने कीज और उनके साथियों को धमकी दी और सामने आने के लिए कहा. फाटू ने गुस्से में आकर वहां पर रखी कुछ चीजों को फेंक दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच3 / 7

शो में राकेल रॉड्रिगेज ने अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप सोल रुका के खिलाफ डिफेंड की. राकेल का साथ देने के लिए रिंग के बाहर लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज भी मौजूद थीं. मैच में लायरा वैल्किरिया ने भी दखलअंदाजी की. मॉर्गन और परेज ने भी दखल दिया. इन सभी चीजों का नुकसान रुका को हुआ. उन्हें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. राकेल ने अपने टाइटल को रिटेन किया. (Photo: WWE.com)

चैड गेबल का सैगमेंट

चैड गेबल का सैगमेंट4 / 7

चैड गेबल ने एंट्री की. उन्होंने क्राउड को शानदार इनर्जी के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा कि वो अपने टाइटल को मेक्सिको सिटी में डिफेंड करेंगे. ड्रेगन ली और ईथन पेज ने भी एंट्री की. दोनों के बीच नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. पेज और ली ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में ली को शानदार जीत मिली. अब वो गेबल को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस का सैगमेंट5 / 7

रोमन रेंस ने खुद को एक्नॉलेज कराया. इसके बाद उन्होंने पेंटा और रे फीनिक्स के मैच को लेकर बात की. उन्होने कहा कि वो एलए नाइट और सोलो सिकोआ से भी बदला लेंगे. नाइट ने एंट्री की. नाइट ने रिंग में आकर रोमन की जमकर बेइज्जती की. बड़ी स्क्रीन पर बैकस्टेज सिकोआ नज़र आए. उनके ऊपर अटैक हुआ था. वहां पर फाटू और ऑफिशियल्स भी थे. नाइट उन्हें बचाने के लिए बैकस्टेज आए. रेंस भी उनके पीछे गए और सुपरमैन पंच जड़ दिया. (Photo: WWE.com)

डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच

डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच6 / 7

डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला जे'वॉन एवंस के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में जेडी मैकडॉना ने दखलअंदाजी की. उनकी वजह से DQ से एवंस को जीत मिली. मैच के बाद मिस्टीरियो और मैकडॉना ने एवंस पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए जो हेंड्री आए. एडम पीयर्स ने फिर टैग टीम मैच का ऐलान किया. मिस्टीरियो और मैकडॉना का मैच हेंड्री और एवंस से हुआ. इस मैच में मिस्टीरियो और मैकडॉना ने अंत में जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट7 / 7

मेन इवेंट में पेंटा और रे फीनिक्स के बीच मैच हुआ. मुकाबले को जीतने वाले रेसलर को रोमन रेंस के खिलाफ 14 सितंबर को Raw में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच मिलेगा. पेंटा और फीनिक्स ने एक जोरदार मैच मेन इवेंट में फैंस को दिया. मैच देखने के लिए रेंस भी मौजूद थे. पेंटा और फीनिक्स ने पूरा दम लगाकर मैच जीतने की कोशिश की. अंत में पेंटा ने अपने भाई को हरा दिया. अब उनका मुकाबला रेंस के साथ हुआ. मैच खत्म होने के बाद रेंस और पेंटा रिंग में एक-दूसरे के सामने भी आए. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन