Brock Lesnar का आएगा तूफान, Roman Reigns करेंगे फैंस को खुश, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE Raw के इस हफ्ते के शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा. टॉप स्टार्स मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कंपनी ने शो को लेकर पहले ही कुछ ऐलान कर दिए थे. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

WWE Raw: WWE का यूरोप दौरा खत्म हो गया है. वहां पर कंपनी को तगड़ी सफलता मिली. खैर अब इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो पर सभी की नजरें टिकी हैं. दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. एक अच्छी खबर ये है कि रोमन रेंस को शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. ब्रॉक लैसनर भी शायद शो में आकर तबाही मचा सकते हैं. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान भी पहले से किया हुआ है. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)
चैड गेबल का मैच
2 / 6Raw के एपिसोड में चैड गेबल और रुसेव के बीच भी टक्कर होने वाली है. पिछले हफ्ते गेबल ने रुसेव और ईथन पेज का बुरा हाल किया था. पेज और रुसेव ने मिलकर रे मिस्टीरियो, पेंटा और ड्रेगन ली की हालत खराब की थी. अब देखना होगा कि इस हफ्ते गेबल का प्रदर्शन कैसा रहता है. (Photo: WWE.com)
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट
3 / 6क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच भी शो में होने वाला है. इयो स्काई और राकेल रॉड्रिगेज के बीच टक्कर होगी. मैच में बवाल होना पक्का है. राकेल का साथ देने के लिए जजमेंट डे भी मौजूद रहेगा. लिव मॉर्गन और राकेल की केमिस्ट्री थोड़ा खराब भी हो सकती है. (Photo: WWE.com)
किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट
4 / 6Raw के एपिसोड में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच होगा. ओबा फेमी का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होने वाला है. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा भी कर चुके हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस की वापसी
5 / 6पिछले हफ्ते रोमन रेंस रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आए थे. इस हफ्ते उनकी वापसी होने वाली है. रोमन आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है. देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा. उनके अगले विरोधी पर भी सभी की नजरें रहेंगी. रेसलमेनिया 42 से रोमन का जलवा लगातार जारी है. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर की वापसी
6 / 6ब्रॉक लैसनर भी इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में वापसी कर सकते हैं. उनकी राइवलरी ओबा फेमी के साथ चल रही है. दोनों के बीच बहुत जल्द तीसरा मैच होने वाला है. किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में लैसनर की दखलअंदाजी हो सकती है. उनकी वजह से फेमी को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)