Brock Lesnar की होगी कुटाई, Roman Reigns की ब्लॉकबस्टर वापसी, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE Raw पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ सैगमेंट्स का ऐलान पहले ही कर दिया है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी अपना जलवा दिखाएंगे. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में इस हफ्ते क्या होगा.

कुछ ही दिन बाद WWE WrestleMania 42 का आयोजन होने वाला है. स्टार्स और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने 13 बड़े मैचों का ऐलान किया है. मेगा इवेंट में खूब मजा आने वाला है. अभी तक स्टोरीलाइन्स का बिल्डअप गजब के अंदाज में किया गया है. खैर WrestleMania 42 से पहले Raw के अंतिम एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. कंपनी ने इसे शानदार बनाने के लिए पहले से कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. टॉप रेसलर्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.
रोमन रेंस और सीएम पंक का सैगमेंट
2 / 6रेसलमेनिया 42 नाइट-2 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी अभी तक तगड़ी रही है. दोनों के बीच बराबरी का मामला रहा है. पिछले हफ्ते रेंस Raw में नज़र नहीं आए थे. इस हफ्ते उनकी वापसी होगी. पंक और रेंस का सैगमेंट रेड ब्रांड में देखने को मिलेगा. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है.
ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का सैगमेंट
3 / 6रेसलमेनिया 42 नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होगा. इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिलेगा. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में भी दोनों का सैगमेंट होगा. वहां पर एक बार फिर लैसनर की कुटाई फेमी कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फैंस और ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे.
सैथ रॉलिंस और गुंथर का सैगमेंट
4 / 6रेसलमेनिया 42 में सैथ रॉलिंस और गुंथर का मैच भी होगा. हाल ही में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. Raw के एपिसोड में रॉलिंस और गुंथर का सैगमेंट भी होगा. दोनों के बीच खतरनाक लड़ाई हो सकती है.
अन्य मैचों का भी होगा बिल्डअप
5 / 6Raw के एपिसोड में रेसलमेनिया 42 में होने वाले अन्य मैचों का बिल्डअप भी देखने को मिलेगा. द उसोज़ और एलए नाइट भी नज़र आएंगे. इनकी राइवलरी ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और आईशोस्पीड के साथ चल रही है. मेगा इवेंट में इनके बीच खतरनाक मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है.
वुमेंस डिवीजन का होगा बवाल
6 / 6Raw के एपिसोड में वुमेंस डिवीजन का बवाल भी देखने को मिलेगा. स्टेफनी वकेर और लिव मॉर्गन एक-दूसरे पर अटैक कर सकती हैं. रिया रिप्ली भी अपनी बात रख सकती हैं. वहीं एजे ली और बैकी लिंच के बीच पंगा देखने को मिलेगा. ओस्का, कायरी सेन और इयो स्काई के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी.