क्या Clash in Italy 2026 के बाद WWE छोड़ देंगे Brock Lesnar? संन्यास पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

WWE Clash in Italy 2026 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. वहां पर ब्रॉक लैसनर भी कम्पीट करने वाले हैं. उनका बड़ा मैच बुक किया गया है. अब एक रिपोर्ट में इस इवेंट के बाद लैसनर के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर को लेकर अपडेट

Brock Lesnar Update: WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. इटली में पहली बार WWE प्रीमियम लाइव इवेंट कराने जा रहा है. कंपनी इसे शानदार बनाना चाहती है. इस वजह से पांच बड़े मैच रखे गए हैं. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे. उनका मुकाबला ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि Clash in Italy के बाद लैसनर का फ्यूचर क्या होगा. इसे लेकर एक रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में लिया रिटायरमेंट

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में लिया रिटायरमेंट2 / 6

ब्रॉक लैसनर का रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी के साथ मैच हुआ था. वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतार दिए. उन्होंने फैंस का अभिवादन किया और पॉल हेमन को गले लगाया. लैसनर ने बताया कि वो रिटायर हो रहे हैं. इसके बाद से वो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बने हुए थे.

विज्ञापन

WWE Raw में की वापसी

WWE Raw में की वापसी3 / 6

पिछले हफ्ते WWE Raw में ओबा फेमी ओपन चैलेंज के लिए रिंग में आए. अचानक पीछे से ब्रॉक लैसनर ने आकर उन्हें चार एफ-5 लगाए. लैसनर ने बताया कि अभी वो रिटायर नहीं हो रहे हैं. बाद में पॉल हेमन ने बताया कि लैसनर ने क्लैश इन इटली में फेमी के खिलाफ रीमैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया है.

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर4 / 6

अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या क्लैश इन इटली के बाद ब्रॉक लैसनर रिटायर हो जाएंगे. Wrestling Observer Radio के दिग्गज डेव मैल्टजर ने कहा कि लैसनर Clash in Italy के बाद संन्यास नहीं लेने वाले हैं. मैल्टजर ने कहा कि लैसनर समरस्लैम 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट में कम्पीट करेंगे.

विज्ञापन

समरस्लैम में किसके साथ होगा मैच?

समरस्लैम में किसके साथ होगा मैच?5 / 6

समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. ये ब्रॉक लैसनर के होमटाउन में होने वाला है. इस वजह से कहा जा रहा है कि वहां पर लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. लैसनर का मैच गुंथर के साथ होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Clash in Italy 2026 में किसकी होगी जीत?

Clash in Italy 2026 में किसकी होगी जीत?6 / 6

Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तगड़ा मुकाबला होने वाला है. सभी इसके लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार लैसनर की बड़ी जीत होने वाली है. वो फेमी को धराशाई कर रेसलमेनिया में हार का बदला ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन