WWE Live Event रिजल्ट: Roman Reigns के भाइयों की धमाकेदार जीत, मौजूदा चैंपियन हुआ घायल

WWE ने हाल ही में बर्मिंघम में लाइव इवेंट का आयोजन किया. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से दर्शकों का खूब दिल जीता. शो में बड़े मुकाबले रखे गए थे. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर कौन-कौन से मुकाबले हुए.

WWE
1 / 8
(Photo: WWE.com)

WWE Live Event: WWE का इंग्लैंड दौरा शुरू हो गया है. आने वाले Raw और SmackDown के शो भी वहां पर होने वाले हैं. कंपनी लगातार लाइव इवेंट का आयोजन भी कर रही है. 21 जून को WWE का लाइव इवेंट बर्मिंघम में हुआ. इस शो को खास बनाने के लिए बड़े मुकाबले रखे गए थे. सभी स्टार्स ने अपने तगड़े एक्शन से फैंस का दिल जीता. मेन इवेंट में भी खतरनाक मैच हुआ. दर्शकों ने अपने फेवरेट रेसलर्स को खूब चीयर किया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर कौन-कौन से मुकाबले हुए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच2 / 8

जे उसो और जिमी उसो का मुकाबला जजमेंट डे के डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में रोमन रेंस के भाई जे और जिमी ने शानदार जीत दर्ज की. दोनों स्टार्स को दर्शकों ने इस बार खूब चीयर किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रुसेव का मुकाबला

रुसेव का मुकाबला3 / 8

रुसेव का मुकाबला इस बार चैड गेबल के साथ हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को बढ़िया टक्कर दी. अंत में गेबल को जीत मिली. गेबल ने पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी रुसेव को मात दी थी. गेबल एक अलग लेवल पर इस समय काम कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)

ऑस्टिन थ्योरी का मैच

ऑस्टिन थ्योरी का मैच4 / 8

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी का मुकाबला मोंटेज फोर्ड के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में फोर्ड को जीत मिली. चैंपियन थ्योरी को हार के साथ बड़ा झटका लगा. कहीं ना कहीं एक बार फिर उनकी खराब बुकिंग देखने को मिली है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच5 / 8

लिव मॉर्गन ने लायरा वैल्किरिया, सोल रुका और इयो स्काई के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगाई. मुकाबला काफी शानदार रहा. अंत में बड़ी मुश्किल से मॉर्गन ने अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के दौरान मॉर्गन चोटिल भी हो गईं. उन्हें आगे जाकर टाइटल भी छोड़ना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

बेली का मैच

बेली का मैच6 / 8

बेली का मुकाबला इस बार रॉक्सन परेज के साथ हुआ. मैच के दौरान रिंगसाइड पर राकेल रॉड्रिगेज भी शामिल थीं. उन्होंने मैच में खूब दखलअंदाजी की. अंत में बेली ने बढ़िया जीत हासिल की. परेज को इस बार तगड़ा झटका लगा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच7 / 8

पेंटा ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप ईथन पेज के खिलाफ डिफेंड की. इनकी तगड़ी राइवलरी चल रही है. दोनों ने तगड़े एक्शन से फैंस का खूब मनोरंजन किया. अंत में पेंटा ने अपने टाइटल को शानदार अंदाज में रिटेन किया. फैंस के साथ उन्होंने बाद में इसका जश्न भी मनाया. (Photo: WWE.com)

स्ट्रीट फाइट

स्ट्रीट फाइट8 / 8

मेन इवेंट में एलए नाइट और ब्रॉन ब्रेकर के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. इस मैच में खूब तोड़फोड़ हुई. दोनों ने फैंस के बीच जाकर भी एक्शन दिखाया. दोनों ने अपनी सारी हदें पार कीं. अंत में नाइट को बड़ी मुश्किल से जीत मिली. जीत के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन