WWE में मौजूदा समय में Triple H के 5 फेवरेट रेसलर्स, जिन्हें मिल रहा है तगड़ा पुश!

WWE में ट्रिपल एच के एरा में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिले हैं. स्टार्स को उनकी क्षमता के अनुसार पुश मिल रहा है. बिजनेस में भी कंपनी फायदे में है. मौजूदा समय में कुछ स्टार्स ट्रिपल एच के फेवरेट बने हुए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6

Triple H: 2022 में ट्रिपल एच ने WWE के क्रिएटिव हेड की कमाल संभाली थी. इसके बाद लगातार बदलाव देखने को मिले. युवा स्टार्स को प्रमोट किया गया. साथ ही साथ NXT में भी ध्यान दिया गया. द गेम ने बिजनेस बहुत ऊपर पहुंचा दिया है. उनकी बुकिंग थोड़ा विवादों में जरूर रही है. इसके बावजूद उन्होंने कुछ रेसलर्स की किस्मत चमका दी है. इन्हें तगड़ा पुश दिया गया. यहां हम आपको मौजूदा पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो द गेम के फेवरेट बने हुए हैं. (Photo: Triple H Social Media)

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस 2 / 6

2026 में अभी तक ट्रिपल एच के फेवरेट रोमन रेंस बने हुए हैं. 2025 उनके लिए खास नहीं रहा था. रेंस ने शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. द गेम पूरी तरह से रोमन के साथ खड़े हुए हैं. उन्हें तगड़ा पुश देने से वो बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स3 / 6

कोडी रोड्स तो ट्रिपल एच के लिए 2024 से फेवरेट बने हुए हैं. वैसे कोडी को अब बतौर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोई नहीं देखना चाहता है. रेसलमेनिया 42 में सभी रैंडी ऑर्टन की जीत चाहते थे. ट्रिपल एच ने ऐसा नहीं होने दिया. कोडी ने टाइटल रिटेन किया. द गेम को उनके ऊपर बहुत भरोसा है. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी

ओबा फेमी4 / 6

ओबा फेमी के लिए ये साल बेहतरीन रहा है. मेन रोस्टर में उनका दबदबा देखने को मिला है. वो ट्रिपल एच के फेवरेट रेसलर रहे हैं. इस वजह से ही उनका रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर के साथ मुकाबला कराया गया. लैसनर के साथ उनकी राइवलरी जारी है. खुद फेमी को बिल्ड करने के लिए रिंग में द गेम आए थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली 5 / 6

ट्रिपल एच की फेवरेट रेसलर रिया रिप्ली रही हैं. रिया ने NXT में द गेम के अंडर में काम किया था. रिप्ली को हमेशा ट्रिपल एच ने पुश दिया है. इस साल पहले उन्होंने वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीता और इसके बाद रेसलमेनिया 42 में जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस6 / 6

सैथ रॉलिंस भी हमेशा से ट्रिपल एच के चहेते रहे हैं. रॉलिंस के लिए पिछले साल तगड़े प्लान बनाए गए थे, लेकिन इंजरी ने सबकुछ बिगाड़ दिया. अब एक बार फिर वो फॉर्म में आ गए हैं. द गेम उन्हें जरूर आगे बढ़ाएंगे. रॉलिंस हमेशा से लाइमलाइट में रहे हैं. द गेम उन्हें बहुत पसंद करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन