'John Cena की तरह हकदार हैं', WWE दिग्गज ने Brock Lesnar के रिटायरमेंट टूर की उठाई मांग
WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ होने वाला है. इस मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. कहा जा रहा है कि ये लैसनर के करियर का आखिरी मैच होगा. हालांकि, एक दिग्गज ने लैसनर को लेकर बड़ी मांग की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Brock Lesnar: WWE का अगला इवेंट SummerSlam होने वाला है. 1 और 2 तारीख को इसका आयोजन होगा. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर कम्पीट करेंगे. कहा जा रहा है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में वो अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो कहीं ना कहीं फैंस के लिए बड़ा झटका होगा. अब लैसनर को लेकर एक WWE दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लैसनर के रिटायरमेंट टूर की मांग की है. इस दौरान उन्होंने जॉन सीना का जिक्र भी किया. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया में दिए थे बड़े संकेत
2 / 6रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. फेमी ने उन्हें पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. इसके बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया. साथ ही साथ फैंस का अभिवादन किया. हालांकि, कुछ महीने बाद लैसनर ने वापसी कर ली. (Photo: WWE.com)
बुली रे का बयान
3 / 6WWE दिग्गज बुली रे ने कहा है कि ब्रॉक लैसनर को जॉन सीना जैसी ही विदाई मिलनी चाहिए. उन्होंने साफ किया कि कंपनी को लैसनर का रिटायरमेंट टूर रखना चाहिए. Busted Open पॉडकास्ट पर लैसनर के रिटायरमेंट पर चर्चा करते हुए उन्होंने बड़ी मांग की है. (Photo: WWE.com)
बुली रे ने क्या कहा?
4 / 6बुली रे ने कहा, "जॉन सीना की तरह रिटायरमेंट टूर पाने के हकदार ब्रॉक लैसनर हैं. उन्होंने इसके लिए अपनी पूरी जगह बनाई है. उन्होंने हमेशा बढ़िया काम किया है. वो सबसे समझदार लोगों में से एक हैं. मैंने उन्हें शुरुआत से देखा है. मैं लैसनर के रिटायरमेंट टूर का पूरा समर्थन करता हूं. उन्होंने कड़ी मेहनत की है. लैसनर ने कंपनी को हमेशा अच्छा बिजनेस दिया". (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी के साथ होगी तीसरी टक्कर
5 / 6समरस्लैम 2026 में लैसनर और फेमी के बीच तीसरा मुकाबला होगा. इनकी राइवलरी खतरनाक रही है. इससे पहले रेसलमेनिया 42 और क्लैश इन इटली में दोनों के बीच टक्कर हो चुकी है. अब देखना होगा कि अंतिम मैच में किसकी जीत होती है. वैसे फैंस के फेवरेट फेमी माने जा रहे हैं. (Photo: WWE.com)
फेमी ने छोड़ा टाइटल मैच
6 / 6ओबा फेमी ने पिछले महीने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीता था. इसके साथ ही उन्होंने समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी हासिल किया. लोगों ने रोमन रेंस के साथ उनके मैच की उम्मीद जताई थी. फेमी ने कहा कि वो पहले लैसनर को सबक सिखाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वो टाइटल बाद में भी हासिल कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)