इटली की धरती पर WWE रेसलर्स के बीच होगा महासंग्राम, जानिए Clash in Italy 2026 में कौन-कौन से मैच होंगे?

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. मैच कार्ड भी तैयार हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि इटली की धरती पर इस बार कौन-कौन से मैच देखने को मिलने वाले हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

Clash in Italy Final Match Card: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Italy 2026 होने वाला है. 31 मई को इटली की धरली पर खूब बवाल मचेगा. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. सभी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इटली में पहली बार WWE द्वारा इवेंट आयोजित किया जा रहा है. ट्रिपल एच ने हमेशा की तरह पांच ही मैच इवेंट के लिए रखे हैं. सभी मुकाबले बहुत ही खतरनाक हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से मैच तय किए गए हैं.

विज्ञापन

वुमेंस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस चैंपियनशिप मैच2 / 6

WWE Clash in Italy 2026 में रिया रिप्ली अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच रीमैच तय किया गया है. पिछले महीने रेसलमेनिया में रिप्ली ने कार्गिल को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. अब देखना होगा कि इस बार जीत किसकी होगी.

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच3 / 6

WWE Clash in Italy 2026 में बैकी लिंच भी एक्शन में दिखेंगी. वो अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सोल रुका के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. रुका को हाल ही में Raw रोस्टर का हिस्सा बनाया गया है. वो अपने करियर का बहुत बड़ा मैच बैकी के खिलाफ लड़ने वाली हैं.

ब्रॉक लैसनर का मैच

ब्रॉक लैसनर का मैच4 / 6

WWE Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में दिखने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी की है. उनका मैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. दोनों के रीमैच में मजा आएगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस बार लैसनर की जीत हो सकती है.

विज्ञापन

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच5 / 6

कोडी रोड्स को इस बार बड़ी चुनौती मिलने वाली है. WWE Clash in Italy 2026 में वो अपने टाइटल को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. गुंथर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. इस बार कोडी के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं.

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच6 / 6

WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रीमैच होने वाला है. बैकलैश में रेंस ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया था. इस बार ट्राइबल कॉम्बैट मैच तय किया गया है. देखना होगा कि किसकी वहां पर जीत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन