Roman Reigns नहीं, ये रेसलर है WWE का असली चेहरा, मौजूदा चैंपियन ने खुद मजबूत दावा कर चौंकाया
WWE का मौजूदा रोस्टर बहुत बड़ा है. सभी रेसलर्स को आगे बढ़ाया जा रहा है. देखा जाए तो कंपनी के फेस के रूप में रोमन रेंस काम कर रहे हैं. 2020 से उन्होंने एक्शन दिखाया है. खैर एक फेमस स्टार को ऐसा नहीं लगता है. वो खुद को WWE का फेस बता रहे हैं.

Roman Reigns: WWE में अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था. इसके बाद पॉल हेमन भी उनके साथ आए. रेंस ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. कई सालों तक वो कंपनी को अपने कंधों पर अकेले आगे ले गए. इस साल अप्रैल में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. तब से लगातार वो टीवी पर बने हुए हैं. वैसे हर कोई रेसलिंग फैन उन्हें ही कंपनी का फेस मानता है. खुद ट्रिपल एच भी ये बात कह चुके हैं. WWE के एक मौजूदा चैंपियन ने खुद को लेकर बड़ा बयान दिया है. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स की प्रतिक्रिया
2 / 6The Ariel Helwani Show में हाल ही में गेस्ट बनकर कोडी रोड्स आए. उन्होंने वहां पर कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान कोडी ने साफ किया कि वो WWE के फेस हैं. कोडी ने ये भी कहा कि अगर कोई रोमन रेंस, सीएम पंक, रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन का नाम लेते हैं तो वो सुरक्षित रास्ता अपना रहे हैं. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स का बयान
3 / 6इंटरव्यू में कोडी रोड्स ने कहा, "आप जो भी करते हैं उसमें आत्मविश्वास बहुत जरूरी है. खासकर तब जब आपके पास वर्ल्ड टाइटल हो. मैं आपके शो में ये ही कहूंगा कि मैं WWE का चेहरा हूं. मुझे लगता है. मैं सच में ऐसा महसूस करता हूं. अगर आप रोमन रेंस, सीएम पंक और लिव मॉर्गन का नाम लेते हैं, तो आप सुरक्षित खेल रहे हैं”. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: मौजूदा WWE चैंपियन भी हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मुरीद, FIFA World Cup 2026 में दागे 2 गोल पर दिया धांसू रिएक्शन
कोडी रोड्स को WWE में मिली सफलता
4 / 6कोडी रोड्स ने 2022 में WWE में वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने 2023 और 2024 का रॉयल रंबल मैच जीता. 2024 में कोडी ने रोमन रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. वो नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने. इसके बाद से लगातार ये टाइटल उनके पास ही रहा है. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया है. (Photo: WWE.com)
क्या रोमन रेंस हैं असली चेहरा?
5 / 6वैसे सफलता और प्रसिद्धि के हिसाब से देखा जाए तो कोडी रोड्स से कहीं ज्यादा ऊपर रोमन रेंस हैं. रोमन लंबे समय से काम कर रहे हैं. उन्होंने हमेशा मुश्किल परिस्थितियों में कंपनी को आगे बढ़ाया है. कोविड के दौरान भी रोमन ने ही बिजनेस दिया था. अभी भी वो कंपनी के असली चेहरे हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस के लिए 2026 रहा शानदार
6 / 62025 में ट्रिपल एच ने रोमन रेंस की बुकिंग अच्छे अंदाज में नहीं की थी. बड़े मैचोंं में रेंस को हार का सामना करना पड़ा था. अभी तक 2026 उनके लिए बढ़िया रहा है. उन्होंने शुरूआत में रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: ना Roman Reigns और ना Gunther, WWE SummerSlam 2026 में ये रेसलर करेगा Brock Lesnar को हमेशा के लिए रिटायर!