WrestleMania 42 के बाद WWE Backlash 2026 का संभावित मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns को कौन देगा टक्कर?

WWE WrestleMania 42 खत्म हो गया है. अब सभी की नजरें Backlash 2026 पर हैं. मई में इवेंट का आयोजन होगा. वहां पर कुछ संभावित मुकाबले हो सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Backlash 2026

WWE WrestleMania 42 का सफल समापन लास वेगास में हो गया है. फैंस को 13 तगड़े मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन चुके हैं. उनके अलावा भी कुछ स्टार्स ने टाइटल जीता. रैंडी ऑर्टन अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप हासिल नहीं कर पाए. मेगा इवेंट के बाद Raw का पहला शो भी खत्म हो गया. वहां से कई नई कहानियां सामने निकल कर आईं. खैर अब Backlash 2026 की बारी है, जिसका आयोजन 9 मई को होगा. इसकी तैयारी कंपनी ने शुरू कर दी है. आइए Backlash 2026 के संभावित मैच कार्ड पर एक नज़र डालते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस vs जेकब फाटू

रोमन रेंस vs जेकब फाटू2 / 6

WWE Raw के एपिसोड में जेकब फाटू ने रोमन रेंस के सैगमेंट में दखलअंदाजी की. फाटू ने कहा कि उन्हें टाइटल की जरूरत है. फाटू ने Backlash 2026 में रेंस को मैच के लिए चुनौती दी. रेंस ने फाटू को सोचने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है. अब ये पक्का लग रहा है कि इन दोनों की भिड़ंत Backlash 2026 में होगी.

विज्ञापन

रुसेव vs पेंटा

रुसेव vs पेंटा3 / 6

रेसलमेनिया 42 में रुसेव इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे. उन्होंने रेड ब्रांड के शो में पेंटा के ऊपर हमला किया. वो पेंटा का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं. Backlash 2026 में पेंटा और रुसेव के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

लिव मॉर्गन vs स्टेफनी वकेर

लिव मॉर्गन vs स्टेफनी वकेर4 / 6

रेसलमेनिया 42 में लिव मॉर्गन ने स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. रेड ब्रांड के शो में भी दोनों का आमना-सामना हुआ. वकेर ने दोबारा टाइटल जीतने के संकेत दिए. इन दोनों के बीच Backlash 2026 में रीमैच हो सकता है.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस vs ब्रॉन ब्रेकर

सैथ रॉलिंस vs ब्रॉन ब्रेकर5 / 6

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉन ब्रेकर ने वापसी कर सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला किया था. रॉलिंस को गुंथर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. रेड ब्रांड के शो में भी ब्रेकर ने रॉलिंस की हालत खराब की. Backlash 2026 में इन दोनों के बीच टक्कर होने की पूरी संभावना है.

सीएम पंक vs कोडी रोड्स

सीएम पंक vs कोडी रोड्स6 / 6

Raw के एपिसोड में सीएम पंक और कोडी रोड्स का सैगमेंट हुआ. दोनों के बीच बातचीत हुई. पंक ने अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए जाने के संकेत दिए. वहीं कोडी ने कहा कि वो इसके लिए कभी भी तैयार हैं. Backlash 2026 में दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला बुक किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन