WWE Backlash 2026 में होने वाले 5 मैचों का खुलासा, जानिए Roman Reigns की टक्कर किस रेसलर से होगी?

WWE Backlash 2026 को लेकर स्टार्स और फैंस का उत्साह चरम पर है. अब ये क्लियर हो गया है कि वहां पर कौन-कौन से मुकाबले होंगे. आइए आपको बताते हैं कि रोमन रेंस सहित अन्य टॉप स्टार्स की टक्कर किसके साथ होगी.

WWE
1 / 6
WWE Backlash 2026

Backlash 2026 Match Card: WWE में Backlash 2026 की तैयारियां चल रही हैं. 9 मई को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. रेसलमेनिया 42 की बाद कुछ नई कहानियां सामने आई हैं. इन्हें के तहत Backlash 2026 में मैच होने वाले हैं. आप जानते हैं कि ज्यादातर पीपीवी में ट्रिपल एच अब पांच ही मैच कराते हैं. Backlash 2026 में भी पांच मुकाबले होने वाले हैं, जिसमें कुछ टाइटल मैच भी शामिल हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन से बड़े मैच तय किए गए हैं.

विज्ञापन

सिंगल्स मैच

सिंगल्स मैच2 / 6

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉन ब्रेकर ने वापसी कर सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला किया था. तब से इनकी राइवलरी चल रही है. Backlash 2026 में दोनों के बीच मैच होने वाला है. अभी तक रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला है. ब्रेकर ने स्पीयर से उनकी हालत खराब की है.

विज्ञापन

सिंगल्स मैच

सिंगल्स मैच3 / 6

इयो स्काई और ओस्का की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. इसमें ओस्का की तरफ से कायरी सेन भी थीं. सेन को हाल ही में कंपनी ने रिलीज कर दिया है. Backlash 2026 में स्काई और ओस्का का मैच भी तय किया गया है. दोनों के बीच खतरनाक मैच होने की उम्मीद है.

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच4 / 6

रेसलमेनिया 42 में ट्रिक विलियम्स ने सैमी ज़ेन को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद भी दोनों की राइवलरी जारी है. सैमी ने विलियम्स के ऊपर खतरनाक हमला किया था. Backlash 2026 में इनके बीच यूएस टाइटल के लिए रीमैच होने वाला है.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच5 / 6

Backlash 2026 में डैनहाउजेन भी एक्शन में दिखाई देंगे. वो अपने मिस्ट्री पार्टनर के साथ द मिज़ और किट विल्सन का सामना करने वाले हैं. डैनहाउजेन का ये पीपीवी में डेब्यू मैच होगा. अभी तक उन्होंने अपने जबरदस्त काम से सभी का दिल जीता है.

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच6 / 6

Backlash 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की तगड़ी राइवलरी चल रही है. अभी तक फाटू का दबदबा देखने को मिला है. उन्होंने रेंस की हालत खराब की है. अब देखना होगा कि वो अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन