Virat Kohli के फैन का WWE WrestleMania 42 में होगा डेब्यू, Triple H ने खतरनाक मैच का किया ऐलान

WWE WrestleMania 42 का मैच कार्ड लगभग तैयार हो चुका है. कंपनी अभी तक कुल 13 मुकाबलों का ऐलान कर चुकी है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी एक तगड़े मैच की घोषणा की गई. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बस कुछ ही दिन बच गए हैं. तैयारियां लगभग हो चुकी हैं. स्टार्स और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. लगातार दो दिन तगड़ा एक्शन पूरी दुनिया को देखने को मिलेगा. मैच कार्ड भी अपने अंतिम चरण पर है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एक और ब्लॉकबस्टर मैच का ऐलान किया गया, जिसकी उम्मीद काफी पहले से की जा रही थी. रोमन रेंस के भाइयों द उसोज़ का जलवा भी मेगा इवेंट में अब दिखेगा. आइए आपको बताते हैं कि कंपनी कौन सा मैच बुक किया है.

विज्ञापन

WrestleMania 42 में होगा सिक्स-मैन टैग टीम मैच

WrestleMania 42 में होगा सिक्स-मैन टैग टीम मैच2 / 6

WrestleMania 42 के लिए Raw में कंपनी ने सिक्स-मैन टैग टीम मैच  का ऐलान. द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो) और एलए नाइट का मुकाबला द विज़न (लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी) और आईशोस्पीड के साथ होगा. इस मुकाबले में तगड़े एक्शन की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

आईशोस्पीड ने काटा बवाल

आईशोस्पीड ने काटा बवाल3 / 6

आईशोस्पीड की दखलअंदाजी की वजह से हाल ही में द उसोज़ को अपनी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. स्पीड ने एलए नाइट के ऊपर ब्रॉस नकल्स से अटैक कर दिया था. इसके बाद नाइट ने स्पीड के घर पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उनके ऊपर हमला किया. स्पीड ने हील टर्न लेकर थ्योरी और लोगन से हाथ मिलाया.

आइशोस्पीड ने Raw में की दखलअंदाजी

आइशोस्पीड ने Raw में की दखलअंदाजी4 / 6

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एलए नाइट का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. इस मैच में आइशोस्पीड ने दखल दिया. इसके बाद लोगन पॉल और द उसोज़ ने गदर मचाया. अंत में नाइट को हार का सामना करना पड़ा. नाइट ने ही रेसलमेनिया में सिक्स-मैन टैग टीम मैच की बात की. एडम पीयर्स ने इसके लिए हां कह दिया.

विज्ञापन

आइशोस्पीड का होगा डेब्यू मैच

आइशोस्पीड का होगा डेब्यू मैच5 / 6

आइशोस्पीड फेमस यूट्यूबर हैं और इस वजह से ही कंपनी उनका प्रयोग कर रही है. आपको बता दें स्पीड भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के सबसे बड़े फैन हैं. स्पीड का इस बार रेसलमेनिया में डेब्यू होने वाला है और ये उनके लिए बहुत ही अच्छी बात है. उन्हें रैंडी ऑर्टन ने कुछ महीने पहले ट्रेनिंग दी थी.

ट्रिपल एच ने किया ऐलान

ट्रिपल एच ने किया ऐलान6 / 6

Raw के एपिसोड में एडम पीयर्स ने सबसे पहले रेसलमेनिया 42 में सिक्स-मैन टैग टीम मैच के लिए हामी भरी. इसके बाद तुरंत ही सोशल मीडिया पर ट्रिपल एच ने मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. द गेम ने कहा कि अब पूरी दुनिया इस मैच को देखेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन