Brock Lesnar सहित 5 WWE दिग्गज जिनका अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!
WWE रोस्टर में युवा और पुराने रेसलर्स साथ मिलकर काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में कई ऐसे स्टार्स हैं जो करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ये जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. इनमें से कुछ का अब वर्ल्ड चैंपियन बनना काफी मुश्किल है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Stars: WWE में हर किसी को वर्ल्ड चैंपियन बनने का सौभाग्य प्राप्त नहीं होता है. चैंपियन बनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. कंपनी भी जिसके ऊपर भरोसा करती है उसे ही चैंपियन बनाती है. आपने देखा होगा कि 2020 से 2024 तक रोमन रेंस चैंपियन बने हुए थे. यहां हम मौजूदा समय में WWE में काम कर रहे पांच दिग्गजों की बात करेंगे जिनका अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. इन्हें शायद ट्रिपल एच अब मौका नहीं देंगे. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर
2 / 6ब्रॉक लैसनर बहुत जल्द रिटायरमेंट ले सकते हैं. वैसे तो लैसनर को वर्ल्ड चैंपियनशिप की कोई जरूरत नहीं है. फैंस के बीच उनका नाम ही काफी है. लैसनर को अब चैंपियन बनाया भी नहीं जाएगा. इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है. उनकी जगह किसी यंग स्टार पर निवेश किया जाएगा, तो वो अच्छा कदम माना जाएगा. (Photo: WWE.com)
सीएम पंक
3 / 6सीएम पंक 47 साल के हो चुके हैं. कुछ महीने पहले रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के खिलाफ पंक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हार गए थे. पंक का भी अब आगे जाकर वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल है. कंपनी शायद उनके साथ आगे नहीं बढ़ेगी. पंक अब युवा स्टार्स को आगे ले जाने का काम करेंगे. (Photo: WWE.com)
रे मिस्टीरियो
4 / 6रे मिस्टीरियो 51 साल के हो चुके हैं. उनके पास भी हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर दिया गया है. वो जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते हैं. मिस्टीरियो को भी अब वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बारे में नहीं सोचा जाएगा. ये कहीं ना कहीं कंपनी का गलत कदम होगा. (Photo: WWE.com)
शिंस्के नाकामुरा
5 / 6शिंस्के नाकामुरा भी अब वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनने वाले हैं. उनकी उम्र भी हो गई है. वो भी जल्द ही रिटायर हो सकते हैं. वैसे नाकामुरा का करियर ट्रिपल एच के एरा में खराब ही रहा है. उन्हें बिल्कुल भी बड़ा पुश नहीं दिया गया है. ज्यादातर वो टीवी से बाहर ही रहे हैं. (Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन
6 / 6रैंडी ऑर्टन का भी अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल लग रहा था. रेसलमेनिया 42 में सोचा जा रहा था कि वो कोडी रोड्स को हराकर चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शायद अब ऑर्टन को यंग स्टार्स को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी. ट्रिपल एच शायद उनके ऊपर निवेश नहीं करना चाहते हैं. (Photo: WWE.com)