WWE के 5 ‘जानलेवा’ फिनिशिंग मूव्स जिनके आगे दिग्गजों ने भी टेक दिए घुटने

WWE रिंग में हर किसी रेसलर को फिनिशिंंग मूव का इस्तेमाल करना पड़ता है. इन्हें लगाते टाइम बहुत सावधानी बरतनी होती है. एक गलती से किसी का करियर भी खराब हो सकता है. हम आपको यहां कुछ सबसे खतरनाक फिनिशिर के बारे में बताएंंगे.

WWE
1 / 6
WWE के खतरनाक फिनिशिंग मूव्स

Dangerous WWE Finishers: WWE रिंग में किसी भी रेसलर को जीतना है, तो उसे अपना फिनिशिंग मूव लगाना पड़ेगा. सभी को अपने एक्शन पर ध्यान देना होता है. फिनिशिंग मूव लगाने के बाद ही तीन काउंट पर जीत मिलती है. हर किसी का अलग-अलग दांव होता है. कुछ ऐसे मूव्स हैं जिन्हें बहुत ही खतरनाक माना जाता है. इनकी वजह से कई स्टार्स करियर भी खत्म हो चुका है. एक गलती से पूरा मामला गड़बड़ हो जाता है. यहां हम आपको पांच खतरनाक फिनिशर के बारे में बताएंगे जिनसे रिंग में  किसी की जान भी जा सकती है.

विज्ञापन

स्टॉम्प

स्टॉम्प2 / 6

स्टॉम्प मूव सैथ रॉलिंस लगाते हैं. रॉलिंस घुटनों के बल बैठे अपने विरोधी के चेहरे को पैर से रिंग में पटकते हैं. इसे बहत ही खतरनाक फिनिशिंग मूव माना जाता है. बीच में इसे बैन भी कर दिया गया था. अब रॉलिंस इसका प्रयोग बहुत ही सावधानी से करते हैं.

विज्ञापन

स्टाइल्स क्लैश

स्टाइल्स क्लैश3 / 6

स्टाइल्स क्लैश मूव को एजे स्टाइल्स ने फेमस किया. पहले इसका प्रयोग मिशेल मैक्कूल भी करती थीं. ये भी बहुत खतरनाक मूव्स में से एक है. इसमें विरोधी को उल्टा उठाकर पांव से उसकी बाहों को पकड़कर रिंग में पटक दिया जाता है. इस मूव में गर्दन टूटने की डर रहती है.

पाइलड्राइवर

पाइलड्राइवर4 / 6

पाइलड्राइवर मूव को भी कुछ साल के लिए बैन कर दिया गया था. इससे रेसलर्स की गर्दन को नुकसान पहुंचता है. स्टोन कोल्ड इसका शिकार हुए थे. इसमें रेसलर को उल्टा करके सिर के बल नीचे गिराया जाता है. मौजूदा समय में इसका प्रयोग केविन ओवेंस ही कभी-कभी करते हैं.

विज्ञापन

पेडिग्री

पेडिग्री5 / 6

पेडिग्री फिनिशिंग मूव को ट्रिपल एच ने फेमस किया था. इससे चेहरे पर इंजरी का खतरा रहता है. ट्रिपल एच ने हमेशा इसका प्रयोग बहुत ही सावधानी से किया. सैथ रॉलिंस भी इसका इस्तेमाल करते हैं. द गेम ने इस मूव की वजह से ही अपने विरोधियों को पस्त किया. ये जानलेवा मूव माना जाता है.

पंट किक

पंट किक6 / 6

रैंडी ऑर्टन जब गुस्से में होते हैं, तब पंट किक का प्रयोग करते हैं. ये बहुत ही खतरनाक मूव है. वो अपने विरोधी के सिर पर सीधे लात मारते हैं. इस मूवो को WWE ने पहले बैन कर दिया था. अब रैंडी इसका प्रयोग बहुत कम करते हैं. उनके इस मूव से कई बार रेसलर्स की गर्दन भी टूटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन