5 मौके जब WWE में Roman Reigns को अपनों से ही मिला सबसे बड़ा धोखा, भाइयों ने कर दी ट्राइबल चीफ की बत्ती गुल!

WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. 2012 से वो लगातार काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने रंग में कई चुनौतियों का सामना किया. रेंस को उनके खास लोगों ने ही धोखा भी दिया. आइए आपको बताते हैं कि ट्राइबल चीफ के साथ किन रेसलर्स नाइंसाफी की.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस को कब-कब मिला धोखा?

Roman Reigns: WWE में कहानियों का बहुत बड़ा रोल होता है. इसके लिहाज से ही रेसलर्स को अपना कैरेक्टर आगे बढ़ाना होता है. रोमन रेंस लंबे समय से कई स्टोरीलाइन्स का हिस्सा रहे हैं. इस दौरान उन्हें कई लोगों का साथ भी मिला. उनके भाइयों ने भी ट्राइबल चीफ को आगे ले जाने में खूब मदद की. हालांकि, कुछ मौकों पर रेंस के साथ धोखेबाजी भी हुई. रेंस का उस दौरान मनोबल नीचे गिर गया था. यहां हम पांच मौकों की बात करेंगे जब रेंस को रिंग में अपनों से ही धोखा मिला.

विज्ञापन

पॉल हेमन

पॉल हेमन2 / 6

2020 से रोमन रेंस और पॉल हेमन ने साथ काम करना शुरू किया था. रेंस की सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा. 2025 के रेसलमेनिया में सीएम पंक, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हुआ था. वहां पर रेंस को हेमन ने लो-ब्लो लगाकर उन्हें धोखा दे दिया था.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ3 / 6

2024 में हुए रेसलमेनिया के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे. सोलो सिकोआ ने इस बीच उन्हें धोखा देकर ब्लडलाइन पर कब्जा किया और खुद को ट्राइबल चीफ बताया. बाद में रेंस और सिकोआ की राइवलरी भी देखने को मिली थी. रेंस ने सिंगल मैच में सिकोआ को हराया था.

द उसोज़

द उसोज़4 / 6

द उसोज़ के जिमी उसो और जे उसो भी रोमन रेंस को धोखा दे चुके हैं. 2023 में पहले जिमी उसो और फिर बाद में जे उसो ने रोमन रेंस को सुपरकिक लगाकर उन्हें धोखा दिया था. उसोज़ उस समय ब्लडलाइन से अलग हो गए थे. इसके बाद समरस्लैम में जे और रेंस के बीच मैच भी हुआ था.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन5 / 6

2023 के Royal Rumble में सैमी ज़ेन ने केविन ओवेंस को बचाने के लिए रोमन रेंस के ऊपर चेयर से हमला किया था. बाद में एलिमिनेशन चैंबर में दोनों के बीच मैच भी हुआ. सैमी कुछ समय के लिए ब्लडलाइन से अलग हो गए थे. इससे पहले उन्होंने ग्रुप में रहकर बढ़िया काम किया था.

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस6 / 6

2012 में द शील्ड ने डेब्यू किया था, जिसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज थे. इस ग्रुप को तगड़ी सफलता मिली. 2014 में रॉलिंस ने रेंस और एंब्रोज को धोखा देकर ग्रुप तोड़ दिया था. रेंस और रॉलिंस कई बार आमने-सामने आ चुके हैं. दोनों एक-दूसरे से बहुत नफरत करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन