16,705 करोड़ की डील के बाद क्या बदलेगा RCB का नाम? अनन्या बिरला ने दिया बहुत बड़ा हिंट!

RCB Name Change Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16,705 करोड़ रुपये में खरीद लिया गया है. चार निवेशकों ने मिलकर इसे IPL की सबसे महंगी टीम बना दिया है. सभी के मन में सवाल है कि नई डील के बाद टीम का नाम बदलेगा या नहीं. इसे लेकर अनन्या बिरला ने बड़ा हिंट दिया है.

Ananya Birla RCB
1 / 6

RCB Name Change Update: IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए मालिक मिल चुके हैं. पिछले काफी महीनों से RCB के बिकने की खबर सामने आ रही थी और अब डील फाइनल हो चुकी है. IPL की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार अलग-अलग निवेशकों ने मिलकर 16,705 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. आदित्य बिरला ग्रुप भी RCB के नए मालिकों में से एक है. सभी के मन में सवाल है कि टीम का नाम बदलेगा या नहीं. इसे लेकर अब एक बड़ा हिंट मिला है.

विज्ञापन

RCB को किसने खरीदा?

RCB को किसने खरीदा?2 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आदित्य बिरला ग्रुप, TOI ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदा है. इस डील की कुल कीमत 16,705 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन

बदलेगा RCB का नाम?

बदलेगा RCB का नाम?3 / 6

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास 'रॉयल चैलेंजर्स' नाम का ट्रेडमार्क है. अब RCB की बिक्री के बाद सभी के मन में सवाल है कि नाम में कोई बदलाव होगा या नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के नए मालिक RCB के नाम में कोई बदलाव नहीं करेंगे.

अनन्या बिरला ने दिया बड़ा हिंट!

अनन्या बिरला ने दिया बड़ा हिंट!4 / 6

आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या ने अब RCB का नाम बदलने की अफवाहों पर विराम लगाया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी रिपोस्ट की, जिसमें लिखा हुआ था कि RCB का नाम नहीं बदलेगा. अनन्या ने इसके द्वारा हिंट दे दिया कि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नाम ही उपयोग करेगी.

विज्ञापन

IPL 2026 के बाद पूरी होगी डील

IPL 2026 के बाद पूरी होगी डील5 / 6

RCB की 16,705 करोड़ की डील पूरी तरह फाइनल है. हालांकि, आईपीएल 2026 के बाद इन चारों निवेशकों को RCB का मालिकाना हक मिलेगा. लेनदेन की प्रक्रिया भी BCCI के नेतृत्व में टूर्नामेंट के बाद पूरी होगी. ऐसे में RCB की ब्रांडिंग में जो भी बदलाव होंगे, वो इस टूर्नामेंट के बाद ही देखने को मिलेंगे.

RCB का IPL 2026 में पहला मैच कब है?

RCB का IPL 2026 में पहला मैच कब है?6 / 6

IPL 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया था. इसी वजह से अब वो IPL 2026 का पहला मैच खेलने वाले हैं. 28 मार्च को RCB का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन