पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग के बीच क्या रद्द हो जाएगा PSL 2026? सामने आया बड़ा अपडेट

Pakistan vs Afghanistan tension PSL 2026: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है. खबरों के अनुसार 17 मार्च को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया, जिसमें लगभग 400 लोगों की जान चली गई. पाकिस्तान के इस हमले के बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर है. इसी बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Cricket News - 2026-03-18T121119.136
1 / 6

विज्ञापन

पीसीबी सूत्र ने दिया अपडेट

पीसीबी सूत्र ने दिया अपडेट2 / 6

पहले खबरें आई थीं कि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान की यात्रा करने से हिचकिचा रहे हैं. लेकिन पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए इस खबर को खारिज कर दिया.

विज्ञापन

खिलाड़ी आना शुरू हो जाएंगे

खिलाड़ी आना शुरू हो जाएंगे3 / 6

सूत्र ने कहा "सभी यात्रा व्यवस्थाएं और योजनाएं तैयार हैं और पीएसएल 11 के लिए अनुबंध करने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले सप्ताह से आने शुरू हो जाएंगे।"

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने किया था मना?

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने किया था मना?4 / 6

हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने नागरिकों को पेशावर की यात्रा न करने की सलाह दी है, क्योंकि पेशावर अफगानिस्तान की सीमा के पास है और पीएसएल का एक मैच भी यहां होना है.

विज्ञापन

11 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

11 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लेंगे हिस्सा5 / 6

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, पीटर सिडल, आरोन हार्डी, मार्नस लाबुशेन, एश्टन टर्नर, जेक फ्रेजर जैसे स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

इस बार 2 नई टीमें

इस बार 2 नई टीमें6 / 6

पाकिस्तान सुपर लीग में इस बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी. आगामी सीजन से पहले दो नई टीमों को बढ़ाने का फैसला किया गया था. तय कार्यक्रम के मुताबिक 26 मार्च से पीएसएल की शुरुआत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन