विजय हजारे ट्रॉफी का अगला मैच क्यों नहीं खेलेंगे रोहित-विराट? फैंस के लिए आई बुरी खबर

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो चुका है. अब तक टूर्नामेंट में 5 राउंड खेले जा चुके हैं. विराट कोहली ने दिल्ली के लिए शुरुआती दो मैच खेले थे. हालांकि आखिरी तीन मुकाबले में वह दिल्ली का प्रतिनिधितित्व करते हुए नजर नहीं आए. अब राउंड 6 के मुकाबले 6 जनवरी को खेले जाएंगे. ऐसे में क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली दिल्ली की ओर से आगामी मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं, आइए जानते हैं.

cricket News - 2026-01-05T192547.305
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

दिल्ली क्रिकेट टीम के कोच सरनदीप सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि विराट आगामी मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. दरअसल विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते हैं.

विज्ञापन

3 / 6

ऐसे में उन्होंने आगामी मैच खेलने से मना कर दिया. इससे पहले विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 131 और गुजरात के खिलाफ 77 रनों की पारी खेली थी.

4 / 6

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है. इस सीरीज में रोहित शर्मा विराट कोहली अपना जलवा दिखाएंगे.

विज्ञापन

5 / 6

विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला नहीं खेलेंगे. वह भी आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भाग लेने के लिए तैयार हैं

6 / 6

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पिछली वनडे सीरीज में विराट कोहली ने बैक टू बैक 2 शतक और एक अर्धशतक अपने नाम किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन