कौन है वो लंबी दाढ़ी वाला WWE रेसलर, जिसे The Rock ने WrestleMania में 6 सेकेंड में हराकर इतिहास रचा?
WWE WrestleMania में द रॉक का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है. उन्होंने एक मेगा इवेंट में फेमस स्टार को बहुत जल्दी हराकर सभी को चौंका दिया था. आइए आपको इसकी असली कहानी बताते हैं.

WWE का WrestleMania बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट होता हैं. इसमें होने वाले कारनामे फैंस के जेहन में हमेशा के लिए बस जाते हैं. हर साल कोई ना कोई स्टार इतिहास रचकर अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करता है. द रॉक भी मेगा इवेंट में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के लिए काफी जाने जाते हैं. उन्होंने एक रेसलर को सिर्फ छह सेकेंड में हराया है.
WrestleMania 32 में द रॉक ने दिया प्रोमो
2 / 6WrestleMania 32 में द रॉक ने धमाकेदार एंट्री की. गन फायर के साथ उनकी एंट्री शानदार रही. रॉक ने फैंस का स्वागत किया और उनकी तारीफ की. रॉक ने एरीना में बैठे फैंस की संख्या बताई और कहा कि इस बार नया रिकॉर्ड बन गया है. दर्शकों ने रॉक को खूब चीयर किया.
वायट फैमिली ने की दखलअंदाजी
3 / 6द रॉक के प्रोमो के बीच में वायट फैमिली ने एंंट्री की. ब्रे वायट, एरिक रोवन और ब्रॉन स्ट्रोमैन रिंग में आए. वायट ने अपना परिचय दिया और रॉक का मजाक उड़ाया. वायट ने कहा कि वहां पर रॉक का रेसलमेनिया मोमेंट नहीं होगा. उन्होंने खुद की और साथियों की तारीफ की.
द रॉक ने दी चुनौती
4 / 6ब्रे वायट और द रॉक के बीच थोड़ी देर तक जुबानी जंग देखने को मिली. रॉक का दबदबा रहा. इसके बाद उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया. रॉक ने कहा कि अब वहां पर रेसलमेनिया मैच होगा. उन्होंने वायट फैमिली को चुनौती पेश की. रॉक ने अपनी टी-शर्ट और पैंट उतार दी. ये देखकर फैंस खुशी से उछल पड़े थे.
एरिक रोवन को मिली हार
5 / 6एरिक रोवन ने द रॉक की चुनौती स्वीकार की. घंटी बजते ही रॉक ने रोवन को रॉक बॉटम लगाया और पिन करते हुए सिर्फ 6 सेकेंड में जीत दर्ज कर ली. इसके साथ ही रॉक ने अपने करियर में खास रिकॉर्ड कायम किया. रॉक ने रोवन को उनके करियर की सबसे बड़ी हार दी थी.
जॉन सीना ने की एंट्री
6 / 6मैच के बाद वायट फैमिली ने रिंग में द रॉक को घेरा. अचानक जॉन सीना ने वापसी की. रॉक ने सीना के साथ मिलकर वायट फैमिली के तीनों सदस्यों को धराशाई किया. अंत में रॉक ने ब्रे वायट को रॉक बॉटम दिया. सीना और रॉक ने एक-दूसरे के गले लगाया. दोनों ने फैंस को एक खास मोमेंट दिया.