कौन है 27 साल का खूंखार रेसलर, जिसके साथ Brock Lesnar की WWE WrestleMania 42 में होगी कड़ी टक्कर?

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही हफ्ते बचे हुए हैं. फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं. लैसनर का मैच इस बार एक 27 साल के रेसलर के साथ किया गया है. दानव जैसे दिखने वाले स्टार ने रिंग में अभी तक तगड़ा कम किया है. अब कंपनी ने उसे बहुत बड़ा पुश दिया है. लैसनर के साथ मुकाबला होना सौभाग्य की बात है. खैर यहां हम आपको बताएंगे कि लैसनर की टक्कर किस खतरनाक स्टार से होने वाली है.

WWE
1 / 6
कौन है ब्रॉक लैसनर का विरोधी?

विज्ञापन

किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?2 / 6

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच 27 साल के ओबा फेमी के तय किया गया है. पिछले महीने लैसनर ने मेगा इवेंट के लिए ओपन चैलेंज दिया था. कुछ हफ्ते पहले फेमी ने Raw में लैसनर की चुनौती को स्वीकार किया. फेमी ने लैसनर के ऊपर हमला भी किया.

विज्ञापन

कौन हैं ओबा फेमी?

कौन हैं ओबा फेमी?3 / 6

ओबा फेमी का जन्म 22 अप्रैल 1998 को नाइजीरिया के लागोस में इसहाक ओडूगबेसन के रूप में हुआ था. वो ओबा फेमी के नाम से रिंग में एंट्री करते हैं. उनकी लंबाई 6 फीट 6 इंज और वजन 140 किलो है. इस वजह से उन्हें शक्तिशाली रेसलर कहा जाता है.

WWE करियर

WWE करियर4 / 6

रेसलिंग में आने से पहले ओबा फेमी एक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट थे. उन्होंने शॉट पुट में अपना दम दिखाया. 2021 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. 2022 में उनका डेब्यू हुआ था. बहुत जल्दी वो NXT के बड़े स्टार बन गए.

विज्ञापन

NXT में उपलब्धियां

NXT में उपलब्धियां5 / 6

WWE NXT में ओबा फेमी ने डॉमिनेट किया था. दो बार उन्होंने NXT चैंपियनशिप जीती. उनके दोनों टाइटल रन जबरदस्त रहे. वहीं एक बार उन्होंने NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप भी अपने नाम की. इसके अलावा वो 2023 में NXT Mens Breakout टूर्नामेंट के विजेता रहे थे.

WWE Royal Rumble 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन

WWE Royal Rumble 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन6 / 6

WWE Royal Rumble 2026 से लाइमलाइट में ओबा फेमी आए. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच में पहले नंबर पर एंट्री की थी. इसके बाद उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से कुछ स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया. फेमी को ब्रॉक लैसनर ने ही एलिमिनेट किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन