कौन हैं 23 साल के शिवांग कुमार? जिन्हें SRH ने दिया IPL में डेब्यू का मौका, कप्तान ईशान किशन ने खुद की तारीफ

Who is Shivang Kumar: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में युवा ऑलराउंडर शिवांग कुमार को IPL में डेब्यू करने का मौका दिया. 23 साल के इस खिलाड़ी ने अभी तक सिर्फ 4 टी20 मैच खेले हैं.

Shivang Kumar
1 / 7
Shivang Kumar

Who is Shivang Kumar: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हमेशा से युवा प्रतिभाओं के लिए चमकने का बड़ा मंच रहा है, जहां कई युवा टैलेंट रातों-रात सितारा बनकर उभरे हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक और अनजान खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका दिया, जिसका नाम शिवांग कुमार है. तो चलिए जानते हैं कौन हैं शिवांग कुमार?  

विज्ञापन

शिवांग कुमार को मिला IPL डेब्यू का मौका

शिवांग कुमार को मिला IPL डेब्यू का मौका2 / 7

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में 23 साल के युवा ऑलराउंडर शिवांग कुमार को IPL डेब्यू का मौका दिया. टॉस के बाद SRH के कप्तान ईशान किशन ने शिवांग की तारीफ की और बताया कि शिवांग ने नेट्स में काफी इम्प्रेस किया, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वह एक विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

कौन हैं शिवांग कुमार?

कौन हैं शिवांग कुमार?3 / 7

शिवांग कुमार का जन्म 26 मई 2002 को हुआ था और वह मध्य प्रदेश से आते हैं. शिवांग एक बॉलिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं. वह एक चाइनामैन गेंदबाज हैं, यानी बाएं हाथ से रिस्ट स्पिन डालते हैं. साथ ही वह अच्छी-खासी बैटिंग भी कर लेते हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में झटके थे 10 विकेट

विजय हजारे ट्रॉफी में झटके थे 10 विकेट4 / 7

शिवांग ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 3 मैचों में 10 विकेट झटके. इसके साथ ही उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला. इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने कर्नाटक के खिलाफ 5 विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया था.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश लीग 2025 में मचाया था धमाल

मध्य प्रदेश लीग 2025 में मचाया था धमाल5 / 7

शिवांग पहली बार तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने मध्य प्रदेश लीग 2025 में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया था. बुंदेलखंड बुल्स के खिलाफ ओपनिंग करते हुए उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 91 रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उसी लीग में उन्होंने गेंद से भी कमाल करते हुए 5 विकेट झटके.

शिवांग कुमार का घरेलू क्रिकेट करियर

शिवांग कुमार का घरेलू क्रिकेट करियर6 / 7

शिवांग ने दिसंबर 2025 में ही MP के लिए घरेलू क्रिकेट अपना डेब्यू किया है. उन्होंने अब तक सिर्फ 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 4 विकेट लेने के साथ 59 रन भी बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 45 रन रहा. वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उन्होंने हाल ही में डेब्यू किया और 3 मैचों में 67 रन के साथ 10 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

SRH ने 30 लाख में खरीदा

SRH ने 30 लाख में खरीदा 7 / 7

सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था. उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि उन्हें सीजन के शुरुआती मैचों में डेब्यू करने का मौका मिलेगा. अब उन्हें खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिल है और वह ईडन गार्डन्स के स्पिन फ्रेंडली पिच पर अपने शानदार प्रदर्शन से इस दिन को यादगार बनाना चाहेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन