
1 / 6
Who is Saurabh Dubey: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कई फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों की चोट परेशानी का सबब बनी हुई है. 3 बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तेज गेंदबाजों की चोट ने दिक्कत बढ़ा दी है. टीम के कई तेज गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हाल ही में आकाशदीप का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ा. सामने आ रही जानकारी के अनुसार केकेआर की टीम ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का चयन भी कर लिया है.
सौरभ दुबे की हुई KKR में एंट्री

2 / 6
28 साल के युवा तेज गेंदबाज सौरभ दुबे की कोलकाता नाइट राइडर्स में एंट्री हो चुकी है. क्रिकबज के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार आकाशदीप की जगह उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. बांए हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे केकेआर के ट्रेनिंग कैंप में जुड़ चुके हैं.
ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

3 / 6
आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में सौरभ दुबे ने खुद को 30 लाख रुपये में रजिस्टर किया था लेकिन उनको किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. अब खिलाड़ियों की चोट ने उनकी किस्मत चमका दी है और अब वो केकेआर का हिस्सा बन चुके हैं.
SRH का रह चुके हैं हिस्सा

4 / 6
आईपीएल में अब तक सौरभ दुबे ने एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. हालांकि, साल 2022 में सौरभ दुबे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. सौरभ घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की तरफ से खेलते हैं.
कैसा रहा है सौरभ दुबे का प्रदर्शन?

5 / 6
सौरभ दुबे ने ने लिस्ट ए में 8 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं. इसी के साथ साल 2019 में वो एसीसी इमर्जिंग एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा भी रहे थे.
मुसीबत में घिरी कोलकाता

6 / 6
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम तेज गेंदबाजों की चोट से काफी परेशानी में नजर आ रही है. टीम के लिए हर्षित राणा और आकाशदीप पूरे इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. इसी के साथ मथीशा पथिराना शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे.