IPL 2026: कौन हैं समीर रिजवी? जिन्होंने लखनऊ में मचाया कोहराम और LSG के मुंह से छीनी जीत
Who is Sameer Rizvi: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में समीर रिजवी ने नाबाद 70 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक जीत दिलाई. यहां जानिए कौन हैं समीर रिजवी?

Who is Sameer Rizvi: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिल्ली की इस जीत के असली हीरो समीर रिजवी रहे, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली और LSG के मुंह जीत छीन ली.
इकाना में समीर रिजवी ने लुटी महफिल
2 / 8142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 26 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे और हार लगभग पक्की मानी जा रही थी. इस मुश्किल स्थिति में 22 साल के समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला और 47 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिला दी. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े. उनकी इस मैच जिताऊ पारी की खूब चर्चा हो रही है.
कौन हैं समीर रिजवी?
3 / 8समीर रिजवी उत्तर प्रदेश के एक उभरते हुए युवा क्रिकेट सितारे हैं, जिनका जन्म 06 दिसंबर 2003 को मेरठ में हुआ था. समीर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और मुख्य रूप से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं. वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं और भारतीय अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. समीर को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए 'राइट-हैंडेड रैना' के नाम से भी जाना जाता है.
आईपीएल 2024 में CSK के लिए किया था डेब्यू
4 / 8समीर रिजवी पहली बार तब चर्चा में आए थे जब आईपीएल 2024 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन पर 8.40 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाई थी. वह उस समय के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक बने थे. आईपीएल 2024 में ही उन्होंने CSK की ओर से डेब्यू कर लिया था.
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
5 / 8हालांकि, 2024 के सीजन में समीर कुछ खास नहीं कर पाए और 8 मैचों में सिर्फ 51 रन बना सके. इसके बाद CSK ने उन्हें रिलीज कर दिया और 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 95 लाख रुपये में खरीदा था. जबकि उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. उस सीजन रिजवी को 5 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 121 रन बनाए.
UP T20 लीग में मचाया था कोहराम
6 / 8इससे पहले समीर ने UP T20 लीग में कानपुर सुपरस्टार के लिए खेलते हुए लीग में सबसे तेज शतक जड़कर सुर्खियों में आए थे. उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में 104 रन ठोक दिए थे. 2025 सीजन में उन्होंने कानपुर सुपरस्टार्स की कप्तानी संभाली और 13 मैचों की 13 पारियों में 42.63 के औसत और 152.76 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए. वह पूरे टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
समीर रिजवी का IPL करियर
7 / 8रिजवी की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 14 मैच खेले और 10 पारियों में 242 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 34.57 और स्ट्राइक रेट 143.19 का रहा. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 70 रन है.
समीर रिजवी का घरेलू क्रिकेट करियर
8 / 8समीर रिजवी ने उत्तर प्रदेश के लिए अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 60.80 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं. वहीं, लिस्ट ए में उनके नाम 22 मैचों में 596 रन हैं, जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल रहे. वहीं, टी20 में उन्होंने 40 मैचों में 31.68 की औसत और 136.55 के स्ट्राइक रेट से 792 रन बनाए.