मेहनत लाई रंग, 2 साल ट्रायल देने के बाद MI में मिली जगह, जानें कौन हैं कृष भगत
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के बीच अपने दल में बड़ा बदलाव किया है. टीम में कृष भगत की एंट्री हुई है. कृष लगातार मुंबई के कैंप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, जिसका फल उन्हें इस सीजन मिल गया.

आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम ने अब तक खेले गए 4 मैच में 1 जीत हासिल की है. इसके बाद टीम को हैट्रिक हार का सामना करना पड़ा. खराब दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस की टीम में बदलाव हुआ है. मुंबई के खेमे में 21 साल के कृष भगत की एंट्री हुई है.
अथर्व अंकोलेकर हुए बाहर
2 / 6गुरुवार 16 फरवरी को मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर कृष भगत को साइन किया है. चोट के कारण अथर्व अंकोलेकर सीजन से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब मुंबई को उम्मीदें 21 साल के कृष भगत से काफी ज्यादा हैं.
कृष भगत को मिली जगह
3 / 6कृष भगत पिछले 2 साल से मुंबई इंडियंस का ट्रायल दे रहे हैं. लेकिन अब उनकी मेहनत रंग ला चुकी है. इस साल कृष डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में रिलांयस के लिए भी खेले थे. मुंबई की नजरें उनपर बनी हुई थी और जैसे ही फ्रेंचाइजी को मौका मिला कृष को टीम में शामिल कर लिया गया.
कौन हैं कृष भगत?
4 / 6कृष भगत ने अब तक पंजाब के लिए 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 145 रन बनाने के अलावा 7 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 9 लिस्ट A मैच में उन्होंने 52 रन बनाने के अलावा 9 विकेट लिए हैं.
मुंबई ने की तारीफ
5 / 6मुंबई इंडियंस ने अपने बयान में कृष की तारीफ की है. बयान में कहा गया है कि कृष लगातार मेहनत कर रहे थे. कृष ने प्रैक्टिस सेशन और अभ्यास मैच में खासा प्रभावित किया. इसलिए उन्हें मौका दिया गया है. मुंबई के स्क्वाड में शामिल होने से पहले वह सपोर्ट बॉलर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे.
पंजाब के खिलाफ उतरेगी मुंबई
6 / 6मुंबई इंडियंस अपना आगामी मैच 16 फरवरी को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. हार की हैट्रिक झेलने के बाद मुंबई इस मैच में वापसी करना चाहेगी.