कौन हैं 21 साल के James Coles? जो द हंड्रेड 2026 ऑक्शन में बने सबसे महंगे खिलाड़ी

Who is James Coles: द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की चांदी हुई तो कई स्टार प्लेयर्स को कोई खरीदार नहीं मिला. वहीं, 21 साल के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स सबको पीछे छोड़ते ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें लंदन स्पिरिट सबसे बड़ी लगाकर अपनी टीम में शामिल किया.

James Coles
1 / 10
James Coles

Who is James Coles: इंग्लैंड में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी, कुछ नामों ने सबको चौंकाया तो कुछ स्टार खिलाड़ी अन्सोल्ड रहे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा ससेक्स के युवा क्रिकेटर जेम्स कोल्स की हुई, जो सबको पीछे छोड़ते हुए इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे.  

विज्ञापन

द हंड्रेड 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने जेम्स कोल्स

द हंड्रेड 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने जेम्स कोल्स2 / 10

21 साल के जेम्स कोल्स को London Spirit ने 3,90,000 पाउंड यानी करीब 4.80 करोड़ रुपये की भारी रकम कीमत पर खरीदा. इसी के साथ वह द हंड्रेड 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. हालांकि, उनका बेस प्राइस सिर्फ 75,000 पाउंड (लगभग 92 लाख रुपये) था. कोल्स के हालिया प्रदर्शन की वजह से उनके लिए कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

विज्ञापन

कई टीमों ने लगाई बोली

कई टीमों ने लगाई बोली3 / 10

द हंड्रेड 2026 की नीलामी में कोल्स के लिए शुरुआत में Birmingham Phoenix और Manchester Originals ने बोली लगाई, फिर Trent Rockets और London Spirit भी इस रेस में शामिल हो गए. करीब 35 राउंड की बोली के बाद आखिरकार लंदन स्पिरिट ने उन्हें 3,90,000 पाउंड में खरीद लिया. इसके साथ ही वह द हंड्रेड इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए.  

बकिंघमशायर के रहने वाले हैं जेम्स कोल्स

बकिंघमशायर के रहने वाले हैं जेम्स कोल्स4 / 10

2 अप्रैल 2004 को इंग्लैंड के आयल्सबरी में जन्मे जेम्स कोल्स बकिंघमशायर के रहने वाले हैं. वह एक खेल प्रेमी परिवार में पले-बढ़े और उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का मौका मिला. उन्होंने ऑक्सफोर्ड के मैग्डलीन कॉलेज स्कूल में पढ़ाई की और इसके बाद बकिंघमशायर की युवा टीम से क्रिकेट खेलना शुरू किया. ऑक्सफोर्डशायर क्रिकेट लीग में वह एस्टन रोवेंट के लिए भी खेले.

विज्ञापन

स्कूली क्रिकेटर के तौर पर जीता था बड़ा अवॉर्ड

स्कूली क्रिकेटर के तौर पर जीता था बड़ा अवॉर्ड5 / 10

महज 12 साल की उम्र में कोल्स ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब की अकादमी से जुड़ गए थे और वहीं से उनका क्रिकेट करियर तेजी से आगे बढ़ा. शुरुआती करियर में उन्हें इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन अंडर-16 स्कूली क्रिकेटर के तौर पर “ऑक्सफोर्ड जूनियर स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड भी मिला था.

ससेक्स के लिए डेब्यू करने सबसे युवा क्रिकेटर

ससेक्स के लिए डेब्यू करने सबसे युवा क्रिकेटर6 / 10

इस बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर ने 16 साल 157 दिन की उम्र में ससेक्स के लिए डेब्यू कर इतिहास रच दिया था. उन्होंने 1870 से चले आ रहे पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया और ससेक्स के लिए पदार्पण करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए. 6 सितंबर 2020 को बॉब विलिस ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए उन्होंने रोरी बर्न्स और बेन फोक्स जैसे खिलाड़ियों को आउट करके सबका ध्यान खींचा.

विज्ञापन

फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन

फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन7 / 10

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कोल्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. 80 से ज्यादा मैचों में उनका औसत 38 से ऊपर है और उन्होंने 8 शतक व 12 अर्धशतक लगाए हैं. गेंदबाजी में भी उन्होंने 50 से ज्यादा विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 6/81 रहा है.

इंग्लैंड लायंस का किया है प्रतिनिधत्व

इंग्लैंड लायंस का किया है प्रतिनिधत्व8 / 10

हालांकि, उनका पहला प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट 2021 में हुआ था, लेकिन 2023 का सीजन उनके लिए खास रहा जब उन्होंने ग्लैमोरगन के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया. इसके अलावा, उन्हें 2024-25 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के दौरों के लिए इंग्लैंड लायंस की टीम में भी शामिल किया गया था.

विज्ञापन

द हंड्रेड में खेल चुके हैं कोल्स

द हंड्रेड में खेल चुके हैं कोल्स9 / 10

घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ कोल्स पहले भी दो सीजन द हंड्रेड खेल चुके हैं और SA20 में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. हाल ही में उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 152 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए.

क्या IPL 2026 खेलेंगे जेम्स कोल्स?

क्या IPL 2026 खेलेंगे जेम्स कोल्स?10 / 10

अब जब कोल्स द हंड्रेड में इतनी बड़ी रकम में बिके हैं तो कई फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि क्या वह आईपीएल 2026 में खेलेंगे. हालांकि, फिलहाल ऐसा नहीं होने वाला, क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया था. लेकिन जिस तरह उनका प्रदर्शन और पहचान बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि भविष्य में वह आईपीएल में जरूर नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन