कौन है CSK टीम में 14.2 करोड़ के कार्तिक शर्मा? जिसने रोका IPL 2026 में संजू सैमसन का तीसरा शतक

Who is Kartik Sharma: इस बात में कोई शक नहीं कि संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए महफिल लूट ली और शानदार 87 रन बनाए, लेकिन उनकी सेंचुरी न बनाने की वजह बने कार्तिक शर्मा जिन्होंने खुद बेहतरीन बल्लेबाजी की.

Kartik Sharma Sanju Samson
1 / 6
Kartik Sharma Sanju Samson

अगर कार्तिक शर्मा सिंगल लेकर संजू को ज्यादा स्ट्राइक देते तो ये केरल के विकेटकीपर-बल्लेबाज का इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा शतक होता. गौरतलब है कि संजू ने आईपीएल 2026 में 2 बार मैच विनिंग सेंचुरी लगाई है.

विज्ञापन

2 / 6

अरुण जेटली स्टेडियम में कार्तिक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 31 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन का अहम योगदान दिया और चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी. आइए जानते हैं कि ये यंग प्लेयर कौन हैं?

विज्ञापन

3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्सने 2026 के आईपीएल ऑक्शन में कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं और इसी स्टेट टीम के लिए खेलते हैं. वो गेंद को बहुत जोर से मारने के लिए मशहूर हैं.

4 / 6

कार्तिक शर्मा ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार 54 रनों की पारी खेली और आखिर तक आउट नहीं हुआ. उनकी बल्लेबाजी में चेन्नई सुपरकिंग्स के लेजेंड प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी की झलक देखने को मिली, क्योंकि वो कूल एंड काम दिखे.

विज्ञापन

5 / 6

मैच के दौरान कार्तिक शर्मा ने एमएस धोनी के अंदाज में अपने बल्ले से गन सेलिब्रेशन किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस नजारे के बाद सीएसके के यंग प्लेयर ने जमकर सुर्खियां बटोरीं.

6 / 6

5 अप्रैल की शाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद जब संजू सैमसन से पूछा गया कि क्या उन्हें अफसोस है कि वो शतक नहीं बना पाए. इस पर विकेटकीपर-बैटर ने कहा कि उनके लिए जीत जरूरी थी, उन्हें कार्तिक को सिंगल लेने के लिए बिलकुल भी नहीं कहा, सिर्फ विकेट बचाकर नेचुरल गेम खेलने की सलाह दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन