कौन हैं अशोक शर्मा? जिन्होंने 154.2 kmph की तूफानी गेंद डाल हिला दिया IPL 2026 का मंच!

Who is Ashok Sharma: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के अशोक शर्मा ने RR के खिलाफ 154.2 kmph की गेंद डालकर सभी को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं कि अशोक शर्मा कौन हैं.

Ashok Sharma GT
1 / 6

Who is Ashok Sharma: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा रहे हैं. उन्हें इशांत शर्मा से पहले खेलने का मौका मिल रहा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अशोक ने अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया और 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंक दी. वो IPL 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए. कई लोगों को 23 साल के इस युवा गेंदबाज के बारे में पता नहीं होगा.

विज्ञापन

अशोक शर्मा ने फेंकी 154.2 kmph की गेंद

अशोक शर्मा ने फेंकी 154.2 kmph की गेंद2 / 6

अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में अपनी गेंदबाजी से तबाही मचाई थी. इसी कारण उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी खेलने का चांस मिला. उन्होंने दूसरी पारी के 16वें ओवर में कमाल किया. उन्होंने चौथी गेंद 150.7 kmph की रफ्तार से फेंकी. इसके बाद भी अशोक नहीं रुके और उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर अपनी पूरी ताकत लगाते हुए 154.2 kmph की गेंद डाल दी.

विज्ञापन

IPL 2026 में बने सबसे तेज गेंद डालने वाले खिलाड़ी

IPL 2026 में बने सबसे तेज गेंद डालने वाले खिलाड़ी3 / 6

अशोक शर्मा इसी के साथ IPL 2026 में सबसे तेज गेंद डालने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले LSG के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने 150.9 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद डाली थी. इस रिकॉर्ड को अब भारत के नए रफ्तार के सौदागर ने तोड़ दिया.

कौन हैं अशोक शर्मा?

कौन हैं अशोक शर्मा?4 / 6

अशोक शर्मा का जन्म 17 जून 2002 को एक किसान के परिवार में हुआ था. बचपन से ही अशोक एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. बड़े भाई अक्षय शर्मा का सपना भी एक बड़ा क्रिकेटर बनने का था लेकिन पिता सिर्फ एक ही बेटे का खर्च उठा सकते थे. इसी वजह से अक्षय ने छोटे भाई अशोक को क्रिकेटर बनाने के लिए अपना सपना छोड़ दिया.

विज्ञापन

सालों तक करना पड़ा मौके का इंतजार

सालों तक करना पड़ा मौके का इंतजार5 / 6

राजस्थान में जन्मे अशोक शर्मा को अपने मौके का काफी लंबे समय से इंतजार था. 2022 में KKR ने 55 लाख रुपये में अशोक को अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. 2025 के मेगा ऑक्शन में RR ने उन्हें खरीदा लेकिन इस साल भी उन्हें मौका नहीं मिला. गुजरात टाइटंस ने उन पर IPL 2026 ऑक्शन में भरोसा दिखाया और खेलने का चांस भी दिया.

IPL 2026 में अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन?

IPL 2026 में अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन?6 / 6

अशोक शर्मा के IPL करियर की अभी शुरुआत ही हुई है. उन्होंने 2 मैचों में 68 रन देते हुए 2 विकेट झटके हैं. इसी बीच उनकी इकोनॉमी 9.71 की रही. आगे भी अशोक अपनी तेज रफ्तार से बवाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन