GT vs MI: कौन हैं 22 साल के दानिश मालेवर? जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए किया डेब्यू

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में एक बड़ा फैसला किया और 22 साल के दानिश मालेवर को डेब्यू करने का मौका दिया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में खासा कमाल किया था.

Cricket News - 2026-04-20T203944.033
1 / 6

आईपीएल 2026 में 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से दानिश मालेवर को आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला. 22 साल के दानिश ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. ऐसे में मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन में चुना था.  

विज्ञापन

दोहरा शतक जड़कर मचा चुके हैं तहलका

दोहरा शतक जड़कर मचा चुके हैं तहलका2 / 6

दानिश ने दलीप ट्रॉफी 2025 में दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने विदर्भ के लिए डेब्यू करते हुए शानदार 203 रनों की पारी खेली थी. यहीं से वह चर्चा में आए थे. दानिश का जन्म 8 अक्टूबर 2003 को नागपुर में हुआ था.

विज्ञापन

16 पारियों में 1 हजार रन

16 पारियों में 1 हजार रन3 / 6

22 साल के दानिश अपना घरेलू मैच विदर्भ और सेंट्रल जोन की ओर से खेलते हैं. दानिश ने घरेलू क्रिकेट में केवल 16 पारियों में अपने 1 हजार रन पूरे किए थे, जो उन्हें अलग बनाता है. उनकी प्रतिभा को देखते हुए मुंबई ने दानिश पर दांव खेला था.

2 रन बनाकर आउट हुए

2 रन बनाकर आउट हुए4 / 6

हालांकि अपने पहले आईपीएल मैच में दानिश खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 4 गेंदों में 2 रन बनाए. जीटी के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया. आईपीएल 2026 ऑक्शन में मुंबई ने उन्हें 30 लाख में खरीदा था.

विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी में उड़ाया था गर्दा

कूच बिहार ट्रॉफी में उड़ाया था गर्दा5 / 6

2022-23 कूच बिहार ट्रॉफी में दानिश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तहलका मचा दिया था. उन्होंने 1171 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें सीनियर घरेलू टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला. आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने साल 2024 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था.

करियर पर एक नजर

करियर पर एक नजर6 / 6

अब तक खेले गए 15 फर्स्ट क्लास मैच में दानिश ने 49. 42 की औसत के साथ 1285 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक के अलावा 10 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. अपने आखिरी मैच में भी उन्होंने यूपी के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच में 80 और 54 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन