IPL 2026 के लिए कब होगा सभी कप्तानों का फोटोशूट, सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2026 Captains Photoshoot Date: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सभी 10 टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. बीसीसीआई पहले 20 दिनों का आईपीएल शेड्यूल जारी करेगी. पहला मैच आरसीबी और सीएसके के बीच होने की उम्मीद है. इसी बीच कप्तानों के फोटोशूट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Cricket News - 2026-03-11T100957.602
1 / 6

विज्ञापन

बरसों से चली आ रही है परंपरा

बरसों से चली आ रही है परंपरा2 / 6

आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले सभी कप्तान एक साथ जमा होते हैं और इनका फोटोशूट होता है. ये परंपरा बरसों से चली आ रही है. अब आईपीएल 2026 को लेकर भी सभी कप्तानों का फोटो शूट होगा.

विज्ञापन

दिल्ली में होगा फोटोशूट

दिल्ली में होगा फोटोशूट3 / 6

सामने आए नए अपडेट के मुताबिक आईपीएल 2026 के सभी कप्तानों का फोटोशूट 15 मार्च को दिल्ली में होगा. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे कई स्टार कैप्टन शामिल होंगे.

सभी टीमें तैयार

सभी टीमें तैयार4 / 6

आईपीएल 2026 में सभी टीमों ने कमर कस ली है. कई स्टार खिलाड़ी इस बार नई फ्रेंचाइजी की जर्सी में खेलेंगे. सीएसके से पहली बार संजू सैमसन खेलेंगे, जिन्होंने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी बल्लेबाजी से कमाल दिखाया है.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा 17 बाद लौटे

रवींद्र जडेजा 17 बाद लौटे5 / 6

वहीं, रवींद्र जडेजा की वापसी राजस्थान रॉयल्स में हुई है. वह 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने हैं. फिलहाल फैंस आईपीएल के आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं.

सबसे महंगे खिलाड़ी

सबसे महंगे खिलाड़ी6 / 6

आईपीएल 2026 में केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा था. वह आईपीएल 2026 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन