ना नोबॉल, ना वाइड, बल्लेबाज ने बना दिए 1 गेंद पर 8 रन, 3 बार हो चुका है ऐसा 'करिश्मा'

क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें आए दिन कई रिकॉर्ड बनते हैं और टूट भी जाते हैं. हालांकि कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो क्रिकेट जगत में आज भी अटूट हैं. क्रिकेट के मैदान पर एक गेंद पर कुल 3 बार 8 रन बने हैं और वो भी बिना किसी नो बॉल और वाइड के.

Cricket News - 2026-01-30T171638.952
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विजय हजारे ने 1951-52 में इंग्लैंड के खिलाफ एक गेंद पर 8 रन बनाए थे. इस मैच में जब विजय हजारे ने एक शॉट खेला और गेंद बाउंड्री लाइन से पहले रुक गई

विज्ञापन

3 / 6

तब तक वह भागकर 4 रन ले चुके थे. फिर फील्डिर ने गेंद को थ्रो किया गेंद बाउंड्री लाइन के पार चली गई. इस तरह विजय हजारे ने एक गेंद पर 8 रन बना दिए.

4 / 6

इंग्लैंड के पेट्सी हेंड्रेन ने साल 1928-29 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा किया था. उन्होंने एक शॉट खेला और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर नहीं गई.

विज्ञापन

5 / 6

जब तक फील्डर ने गेंद को थ्रो किया. तब तक हेंड्रेन 4 रन पूरे कर चुके थे. इसके बाद गेंद बांउड्री के पार चली गई और बल्लेबाज के खाते में 8 रन जुड़ गया.

6 / 6

साल 2008-09 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एंडयू साइमंड्स ने एक शॉट खेला, गेंद बाउंड्री के पास गई और साइमंड ने 4 रन लिए. फिर विकेटकीपर ब्रैंडम मैकुलम ने थ्रो किया और गेंद बाउंड्री लाइन के पार चली गई. इस तरह साइमंड के खाते में 8 रन जुड़ गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन