विराट कोहली-रोहित शर्मा के लिए 'काल' है ये तेज गेंदबाज, IPL में है सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड
Virat Kohli-Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा भले ही IPL के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं लेकिन एक ऐसा गेंदबाज है, जिसने इन दोनों को हमेशा ही परेशान किया है. आइए उस गेंदबाज के बारे में जानते हैं.

Virat Kohli-Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा को IPL इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में गिना जाता है. दोनों ने इंडियन प्रीमियर लीग में कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ चौके-छक्कों की बारिश की है. उन दोनों ने IPL में अब तक 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं लेकिन एक ऐसा गेंदबाज है, जिसने हमेशा ही इन दोनों दिग्गजों को IPL में परेशान किया है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा हैं.
विराट कोहली के लिए 'काल' है संदीप शर्मा
2 / 6विराट कोहली ने IPL में बड़े-बड़े गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. उन्होंने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को भी नहीं छोड़ा है. हालांकि, विराट का बल्ला संदीप शर्मा के खिलाफ खामोश रहा है. अब तक IPL में संदीप ने विराट को कुल 7 बार आउट किया है. कोई भी गेंदबाज विराट का विकेट इतनी बार नहीं झटक पाया है.
रोहित शर्मा को भी 6 बार किया है आउट
3 / 6संदीप शर्मा ने हमेशा ही IPL में रोहित शर्मा को परेशान किया है. उन्होंने IPL में रोहित को कुल 5 बार आउट किया था. गुवाहाटी में 7 अप्रैल को संदीप शर्मा ने एक बार फिर रोहित को LBW आउट कर दिया. इसी के साथ वो रोहित को IPL में सबसे ज्यादा (6 बार) आउट करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में विनय कुमार के साथ संयुक्त रूप से नंबर 1 बन गए.
क्रिस गेल को भी संदीप शर्मा ने किया है परेशान
4 / 6संदीप शर्मा ने सिर्फ विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं, बल्कि क्रिस गेल को भी परेशान किया है. वो गेल को IPL में सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज को 4 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
संदीप शर्मा के नाम है अनोखा रिकॉर्ड
5 / 6संदीप शर्मा IPL इतिहास के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के ऐतिहासिक ट्रियो को एक ही मैच में आउट किया है. कोई भी दोबारा ऐसा नहीं कर पाया है.
संदीप शर्मा का IPL रिकॉर्ड
6 / 6संदीप शर्मा ने अपने IPL करियर में अब तक 140 मैच खेले हैं और वो कुल 149 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. उनका इकोनॉमी रेट इसी बीच 8.05 का रहा है. वो अब तक पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं.