विराट कोहली से अलग होते ही करोड़ों के कर्ज में डूबा One8 Commune, बेंगलुरु में रेस्टोरेंट पर लगा ताला

Virat Kohli: बेंगलुरु के चर्चित वन9 कम्यून रेस्टोरेंट पर ताला लग गया है. 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का किराया न चुकाने पर कोर्ट के आदेश पर रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है. हालांकि, विराट कोहली ने पहले ही इससे नाता तोड़ लिया था.

Virat Kohli-One8 Commune
1 / 6
Virat Kohli-One8 Commune

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम से मशहूर बेंगलुरु का चर्चित रेस्टोरेंट वन9 कम्यून (One8 Commune) आखिरकार बंद हो गया है. शहर के सिविल कोर्ट के आदेश के बाद इस आउटलेट पर ताला लगा दिया गया. बताया जा रहा है कि मालिकों पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का किराया और अन्य भुगतान बकाया था. कोहली इसके को-ऑनर थे.  

विज्ञापन

विराट कोहली पहले ही तोड़ चुके हैं नाता

विराट कोहली पहले ही तोड़ चुके हैं नाता2 / 6

हालांकि, विराट कोहली पहले ही इस रेस्टोरेंट से खुद को पूरी तरह अलग कर चुके थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की, बल्कि अपने ब्रांड 'One8' का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया था. उन्होंने बार-बार कई नियमों के उल्लंघन पर नोटिस मिलने के बाद वन8 कम्यून से नाता तोड़ लिया.

विज्ञापन

6 महीने से नहीं दिया किराया

6 महीने से नहीं दिया किराया3 / 6

इस रेस्टोरेंट का संचालन ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी कर रही थी, जिसने करीब 6 महीने से किराया और मेंटेनेंस चार्ज का भुगतान नहीं किया था. इसके बाद कोर्ट ने सख्त कदम उठाते हुए इसे बंद करने का आदेश दिया. यानी जब तक रेस्टोरेंट का किराया नहीं दे देता, आउटलेट पर ताला लटका रहेगा.

विवादों से पुराना नाता

विवादों से पुराना नाता4 / 6

गौरतलब है कि यह आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रह चुका था. बेंगलुरु महानगर पालिका ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों के उल्लंघन पर कई बार नोटिस जारी किए थे. सूत्रों के अनुसार, इन्हीं समस्याओं और लगातार शिकायतों के चलते कोहली ने समय रहते इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी.

विज्ञापन

2023 में खुला था आउटलेट

2023 में खुला था आउटलेट5 / 6

इससे पहले बेंगलुरु महानगर पालिका ने बिना आवश्यक मंजूरी के आउटलेट संचालित करने पर नोटिस जारी किया था. इसमें फायर डिपार्टमेंट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) न लेना भी शामिल था. One8 Commune के खिलाफ तय समय के बाद भी संचालन जारी रखने को लेकर मामला दर्ज किया गया था. बेंगलुरु में यह आउटलेट दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था.

क्या है One8 Commune?

क्या है One8 Commune?6 / 6

One8 Commune विराट कोहली द्वारा शुरू की गई एक प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार चेन है. यह ब्रांड दिल्ली, गुरुग्राम, पुणे, कोलकाता, नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में मौजूद है. यह अपने वर्ल्ड-क्लास फूड, शानदार माहौल और लग्जरी डाइनिंग अनुभव के लिए जाना जाता है. One8 Commune, कोहली के 'One8' ब्रांड का हिस्सा है और इसे ट्रू पैलेट हॉस्पिटैलिटी के साथ साझेदारी में संचालित किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन