IND vs ENG: इंग्लैंड में विराट कोहली के निशाने पर ये 7 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने वाले हैं रन मशीन

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड हैं. वह इंग्लैंड की धरती पर नया इतिहास रचने वाले हैं. कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड भी है.

Photo Source: X
1 / 6
Photo Source: X

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है. पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी हुई हैं. लंबे समय बाद वह भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. विराट के निशाने पर 7 बड़े रिकॉर्ड हैं. Image Credit/ Virat Kohli/ Insta  

विज्ञापन

सबसे तेज 15 हजार रन

सबसे तेज 15 हजार रन2 / 6

विराट कोहली 15 हजार रन बनाने से केवल 203 रन दूर हैं. ऐसे में अगर वह इस सीरीज में 15 हजार वनडे रन बनाते हैं तो कोहली भारत की ओर से सबसे तेज 15 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. Image Credit/ Virat Kohli/ Insta

विज्ञापन

9 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

9 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास3 / 6

इसके अलावा अगर किंग कोहली केवल 9 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. Image Credit/ Virat Kohli/ Insta

16 हजार रन बनाने के करीब

16 हजार रन बनाने के करीब4 / 6

इसके अलावा अगर विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 81 रन बना लेते हैं तो वह नंबर 3 पर खेलते हुए अपने 16 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे. विराट कोहली ने नंबर 3 पर शानदार प्रदर्शन किया है और कई यादगार पारियां खेली हैं. खासकर वह वनडे में नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करते हैं. Image Credit/ Virat Kohli/ Insta

विज्ञापन

वनडे में सबसे ज्यागा रन

वनडे में सबसे ज्यागा रन5 / 6

इसके अलावा अगर विराट कोहली 150 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है. इसके अलावा विराट कोहली इस मैच में वनडे प्रारूप की 300वीं पारी खेलने के लिए उतरेंगे. Image Credit/ Virat Kohli/ Insta

2 शतक दूर

2 शतक दूर6 / 6

वहीं, विराट कोहली इस सीरीज में 2 शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह लिस्ट A में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके अलावा वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने से महज एक कदम दूर हैं. Image Credit/ X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन