MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने बड़ा कारनामा किया है. इससे पहले मुंबई के खिलाफ कोई भी खिलाड़ी ये माइलस्टोन अपने नाम नहीं कर पाया था.

Cricket News - 2026-04-12T204409.571
1 / 6

आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रही है. आरसीबी की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.  

विज्ञापन

विराट की ऐतिहासिक उपलब्धि

विराट की ऐतिहासिक उपलब्धि2 / 6

विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1 हजार रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था. लेकिन अब इस उपलब्धि को किंग कोहली ने अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

कोहली का शानदार इंटेट

कोहली का शानदार इंटेट3 / 6

कोहली ने इस मैच में अर्धशतक जमाया. उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 5 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल है. कोहली ने आईपीएल 2026 में अब तक शानदार इंटेट दिखाया है. वह लगभग सभी मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

हैदराबाद के खिलाफ ठोका था अर्धशतक

हैदराबाद के खिलाफ ठोका था अर्धशतक4 / 6

आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में उन्होंने सनराइर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 181.57 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी.

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में रनों का अंबार

आईपीएल 2025 में रनों का अंबार5 / 6

इसके बाद उन्होंने सीएसके के खिलाफ 28 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 रनों की शानदार पारी खेली थी. कोहली ने आईपीएल 2025 में भी रनों का अंबार लगाया था. उन्होंने 15 मैच में 54.75 की औसत के साथ 657 रन बनाए थे.

करियर पर एक नजर

करियर पर एक नजर6 / 6

अब तक खेले गए 271 आईपीएल मैच में विराट कोहली ने 39.90 की औसत के साथ 8820 रन बनाए हैं. उन्होंने 8 शतक के अलावा 64 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच में किंग कोहली के बल्ले से 4188 रन निकले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन