RCB vs GT: विराट कोहली ने जड़ा अनोखा 'तिहरा शतक', IPL 2026 में हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने एक छक्का जड़ते ही बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया.

Virat Kohli
1 / 6
Virat Kohli

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे विराट कोहली ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और जीटी के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए. उनका साथ देने के लिए उतरे देवदत्त पडिक्कल ने भी कमाल किया. उन्होंने भी विराट का साथ बखूबी दिया.  

विज्ञापन

कोहली ने किया बड़ा कारनामा

कोहली ने किया बड़ा कारनामा2 / 6

विराट कोहली ने जीटी के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही बड़ा कारनामा कर दिया. उन्होंने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने.

विज्ञापन

विराट कोहली ने पूरे किए 300 छक्के

विराट कोहली ने पूरे किए 300 छक्के3 / 6

विराट ने इस मैच से पहले 299 छक्के आईपीएल में जड़े थे. इस मैच में उन्होंने राशिद खान की गेंद पर छक्का जड़ा और आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए. आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह लगभग हर मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के4 / 6

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 141 पारियों में 357 छक्के जड़े हैं. वहीं, रोहित शर्मा 271 पारियों में 310 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं अब किंग कोहली ने इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया. विराट ने 266 पारियों में ये कारनामा किया.

विज्ञापन

किंग कोहली को मिला था जीवनदान

किंग कोहली को मिला था जीवनदान5 / 6

इस मैच में किंग कोहली को जीवनदान मिला था. वह पहले ही ओवर में पवेलियन लौट जाते, अगर वॉशिंगटन सुंदर उनका आसान कैच नहीं छोड़ते. इसके बाद किंग कोहली और घातक हो गए और कमाल की बल्लेबाजी से महफिल लूटी.

30 गेंदों में ठोका अर्धशतक

30 गेंदों में ठोका अर्धशतक6 / 6

विराट ने इस मैच में 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल भी 22 गेंदों में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन