KKR vs RR: वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम, ईडन गार्डन्स के मैदान पर बड़ी उपलब्धि हुई दर्ज

आईपीएल 2026 में 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने सामने हैं. मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. केकेआर की ओर से गेंदबाजी करने उतरे मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने कमाल किया. उन्होंने गेंदबाजी में 'अनोखा' दोहरा शतक पूरा किया.

Cricket News - 2026-04-19T170920.218
1 / 6

KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने राजस्थान के 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ मिस्ट्री गेंदबाज ने ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल किया.  

विज्ञापन

वरुण का ऐतिहासिक मुकाम

वरुण का ऐतिहासिक मुकाम2 / 6

वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स के तीन मुख्य बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ वरुण चक्रवर्ती ने ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया.

विज्ञापन

पूरे किए 200 विकेट

पूरे किए 200 विकेट3 / 6

वरुण चक्रवर्ती ने अब टी-20 में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस मैच में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और रियान पराग जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया. इस मैच को वरुण ने यादगार बना लिया है.

शानदार स्पेल से लूटी महफिल

शानदार स्पेल से लूटी महफिल4 / 6

उन्होंने राजस्थान के खिलाफ अपनी स्पेल को यादगार बनाया. वरुण ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 3.50 की इकोनॉमी रेट के साथ 14 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

1 विकेट लेते ही किया कमाल

1 विकेट लेते ही किया कमाल5 / 6

इस मैच से पहले वरुण ने 154 टी-20 मैच में 199 विकेट लिए थे. ऐसे में एक विकेट लेते के साथ ही उन्होंने अपने 200 विकेट पूरे किए. वरुण भारत के लिए भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने भारत के लिए यादगार प्रदर्शन किया था.

अब तक ऐसा रहा है करियर

अब तक ऐसा रहा है करियर6 / 6

भारत के लिए अब तक वरुण ने 45 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 73 विकेट लिए हैं. उनकी इकोनॉमी भी कमाल की है. उन्होंने 7.55 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए हैं. वहीं, भारत के लिए अब तक 4 वनडे खेलते हुए फिरकी गेंदबाज ने 10 विकेट लिए हैं. वनडे और टी-20 में भी वह भारत के लिए 5 विकेट हॉल ले चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन