क्रिस गेल के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, 12 साल से अटूट है ये कीर्तिमान
वैभव सूर्यवंशी ने बीते एक साल में कई धमाकेदार पारियां खेलकर नए रिकॉर्ड बनाए हैं. आईपीएल 2025 में भी वैभव ने कमाल का प्रदर्शन किया था और आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे. अब वैभव क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं.

वैभव से पूछा गया सवाल
2 / 6रविवार को बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में वैभव से तीन सवाल पूछे गए. वैभव को व्यक्तिगत रिकॉर्डों में से एक को चुनने के लिए कहा गया, जिसे वह तोड़ना चाहते हैं. वैभव से पूछा गया एक ओवर में 6 छक्के लगाना, गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना या आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाना.
175 रनों की पारी
3 / 6लेकिन वैभव ने गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जाहिर की. गेल ने आईपीएल 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की शानदार पारी खेली थी.
13 चौके-17 छक्के
4 / 6अपनी पारी के दौरान गेल ने 66 गेंदों में 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे. यह आज भी पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है. कोई भी खिलाड़ी 12 साल पुराने रिकॉर्ड को अब तक नहीं तोड़ पाया है.
30 गेंदों में शतक
5 / 6गेल ने इस मैच में 30 गेंदों में शतक पूरा किया था, जो आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है. हालांकि वैभव ने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक पूरा किया था और आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे.
वैभव ने यूसुफ पठान का तोड़ा था रिकॉर्ड
6 / 6वैभव ने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने आईपीएल 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से हिस्सा लेते हुए 37 गेंदों में शतक पूरा किया था.