वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, इतिहास रचने की दहलीज पर युवा सुपरस्टार
वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी बल्लेबाजी से आए दिन बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं. उनकी तूफानी बल्लेबाजी से हर कोई वाकिफ है. हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में वह इतिहास रचने की दहलीज पर हैं. उनके निशाने पर क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड है.

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा. इस मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वैभव इस सीजन दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 25 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका होगा. उनके निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड होगा.
वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड
2 / 6इस सीजन राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मैच खेल चुकी है. हैदराबाद ने 57 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया था. हालांकि अब राजस्थान होने वाले मैच में हैदराबाद से हार का बदला लेने के लिए उतरेगी.
6 छक्के जड़ते ही रचेंगे इतिहास
3 / 6इस मैच में वैभव क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दरअसल वैभव आईपीएल में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. इसके लिए उन्हें 6 छक्कों की जरूरत है. फिलहाल वैभव ने आईपीएल में 14 मैच की 14 पारियों में 44 छक्के जड़ चुके हैं.
क्रिस गेल छूटेंगे पीछे
4 / 6ऐसे में अगर वह हैदराबाद के खिलाफ 6 छक्के जड़ते हैं तो वैभव सबसे तेज आईपीएल में 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. ये रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने आईपीएल में 25 पारियों में 50 छक्के लगाए थे. लेकिन अब वैभव के पास गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है.
45 रन दूर हैं वैभव
5 / 6इसके अलावा वैभव टी-20 में अपने 1 हजार रन पूरे करने से 45 रन दूर हैं. उन्होंने अब तक टी-20 की 25 पारियों में 955 रन बनाए हैं. ऐसे में वैभव से हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में खासा उम्मीदें हैं.
शानदार फॉर्म में वैभव
6 / 6आईपीएल 2026 में अब तक वैभव ने खेले गए 7 मैच की 7 पारियों में 36.28 की औसत के साथ 254 रन बनाए हैं. उन्होंने 220.86 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. इसके अलावा उन्होंने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह फिलहाल छठे स्थान पर हैं.