वैभव सूर्यवंशी की जगह पर खतरा, डेब्यू पर बड़ी पारी नहीं खेलने के बाद बढ़ी टेंशन! कतार में खड़ा ये धुरंधर

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा. अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. वैभव सूर्यवंशी पर अब दबाव होगा, क्योंकि एक स्टार बल्लेबाज टीम में वापसी के लिए कतार में खड़ा है.

vaibhav sooryavanshi (50)
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को कुछ मैचों के इंतजार के बाद आखिर टीम इंडिया की जर्सी में डेब्यू करने का मौका मिल गया. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में वैभव को डेब्यू कैप थमाई गई. सूर्यवंशी ने IPL 2026 में ताबड़तोड़ प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई थी लेकिन पहला मैच उनके लिए भूलने लायक रहा. वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और अब प्लेइंग 11 में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. अगर वो फिर फ्लॉप रहे, तो टीम से बाहर भी हो सकते हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कितने रन?

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए कितने रन?2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में 10 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में दो ताबड़तोड़ छक्के जड़े. विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो स्टंप आउट हो गए. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की जगह पर खतरा

वैभव सूर्यवंशी की जगह पर खतरा3 / 6

वैभव सूर्यवंशी अपने डेब्यू पर बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने टीम में प्रमुख ओपनर संजू सैमसन की जगह ली है. अगर वैभव सूर्यवंशी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो वो प्लेइंग 11 से बाहर भी हो सकते हैं. वो अभी टीम इंडिया के बैकअप ओपनर हैं. (Image: AI Generated)

वैभव सूर्यवंशी को खुद को करना होगा साबित

वैभव सूर्यवंशी को खुद को करना होगा साबित4 / 6

वैभव सूर्यवंशी अभी तीसरे ओपनर हैं और अगर उन्हें टीम में अपनी जगह पक्की करनी है, तो फिर तीसरे T20I में बड़ी पारी खेलनी होगी. अगर उन्होंने ऐसा किया, तो संजू सैमसन को तीसरे ओपनर की भूमिका निभानी पड़ेगी और वैभव प्रमुख सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

कतार में संजू सैमसन

कतार में संजू सैमसन5 / 6

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे. टीम इंडिया की ट्रॉफी जीत में संजू का बड़ा किरदार था. संजू के लिए पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं रहे. इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी ने उनकी जगह ली है. अगर वैभव अगले मैच में फेल हुए, तो संजू दोबारा टीम में आ सकते हैं. (Image: Instagram/indiancricketteam)

कब खेला जाएगा अगला मैच?

कब खेला जाएगा अगला मैच?6 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच अगला T20I मैच 7 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच ट्रेंट ब्रिज में मैच होगा. वैभव सूर्यवंशी भले ही पिछले मैच में अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ा नहीं बना पाए, लेकिन तीसरे T20I में उन्हें बड़ी पारी खेलनी होगी. (AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन