टीम इंडिया में खेलने के लिए वैभव सूर्यवंशी के खुले दरवाजे, अब उम्र नहीं बनेगी रुकावट

वैभव सूर्यवंशी अब भारत के लिए खेल सकते हैं. उनकी उम्र अब रुकावट नहीं बनेगी. 27 मार्च को वैभव 15 साल के हो गए हैं.

Cricket News - 2026-03-27T132349.902
1 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूटी है. उन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शतकीय पारी खेलकर चर्चा बटोरी थी. हालांकि लगातार रनों की बारिश कर रहे वैभव के लिए अब गुड न्यूज आई है.  

विज्ञापन

15 साल के हुए वैभव

15 साल के हुए वैभव2 / 6

वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च यानी आज अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं. उम्र छोटी होने की वजह से वह भारतीय सीनियर टीम में नहीं खेल सकते थे.

विज्ञापन

क्या है आईसीसी का नियम?

क्या है आईसीसी का नियम?3 / 6

लेकिन अब वैभव 15 साल के हो चुके हैं. ICC के खिलाड़ी पात्रता नियमों (अनुच्छेद 4) के अनुसार वे अब वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के योग्य हो गए हैं.

IPL 2025 में मचाया बवाल

IPL 2025 में मचाया बवाल4 / 6

आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में वैभव को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और 35 गेंदों में शतक भी बनाया.

विज्ञापन

शानदार आईपीएल करियर

शानदार आईपीएल करियर5 / 6

वैभव ने अब तक आईपीएल में 7 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 36 की औसत के साथ 252 रन बनाए. वैभव ने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी बनाया है. इसके बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी वैभव ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 439 रन बनाए थे. वैभव ने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे.

घरेलू आंकड़े शानदार

घरेलू आंकड़े शानदार6 / 6

वैभव ने 8 फर्स्ट क्लास मैच में 207 रन बनाए हैं, जबकि 8 लिस्ट A मैच में उन्होंने 44.12 की औसत के साथ 353 रन बनाए हैं. वहीं 18 टी-20 मैच में उन्होंने 701 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन