आज मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! 7 बजे नहीं... इस समय शुरू होगा ENG vs IND तीसरा T20I मैच, यहां देख पाएंगे LIVE

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर है. इस मुकाबले का समय बदल गया है. अब मैच कुछ घंटे देरी से शुरू होगा.

ENG vs IND, 3rd T20I
1 / 6
कब शुरू होगा मैच? (Image: Instagram/sonysportsnetwork and AI Generated)

ENG vs IND, 3rd T20I: इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा T20I मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. इंग्लैंड पांच मैचों की T20I सीरीज में 1-0 से आगे है. श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश में हैं और अब वो ट्रेंट ब्रिज में जीत दर्ज करना चाहेंगे. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में डेब्यू किया था लेकिन अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ा नहीं बना पाए थे. अब वैभव फिर से मैदान पर उतरेंगे और फैंस की उन पर नजर है. पिछला मैच शाम 7 बजे शुरू हुआ था लेकिन तीसरे T20I का समय बदल गया है.

विज्ञापन

कब शुरू होगा तीसरा T20I मैच?

कब शुरू होगा तीसरा T20I मैच?2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा T20I मैच रात 10 बजे शुरू होगा. मैनचेस्टर में हुआ पिछला मैच शाम 7 बजे शुरू हुआ था लेकिन अब भारतीय फैंस को तीन घंटे इंतजार करना पड़ेगा. फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों और जियोहॉटस्टार पर इसे लाइव देख पाएंगे. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा था डेब्यू?

वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा था डेब्यू?3 / 6

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में डेब्यू करने का मौका मिला था. सूर्यवंशी ने अपनी पारी में दो छक्के जड़े और 10 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वो अच्छी शुरुआत को बड़ा नहीं बना पाए. (Image: AI Generated)

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें4 / 6

वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है और दूसरे T20I में भी वो बढ़िया लय में नजर आए थे. सूर्यवंशी को अगर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करनी है, तो तीसरे T20I में बड़ी पारी खेलनी होगी. फैंस की नजर उन पर रहने वाली है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश

श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश5 / 6

श्रेयस अय्यर के कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज से हुई थी. टीम इंडिया को इस श्रृंखला में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच रद्द हो गया और दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार मिली. (Image: AI Generated)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन