'पूरी दुनिया कह रही थी...', वैभव सूर्यवंशी ने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब! तूफानी अर्धशतक जड़ मचाया कोहराम

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में CSK के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन ठोक दिए. इस पारी के बाद उन्होंने अपने सभी आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. उन्होंने CSK के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. सूर्यवंशी के लिए पिछला सीजन बेहतरीन साबित हुआ था. कई फैंस का मानना था कि वैभव के लिए अब सभी लोग गेम प्लान तैयार करके लाएंगे और इस साल वो वैसी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे. सूर्यवंशी ने पहले ही मैच में सभी को गलत साबित कर दिया. अब उन्होंने अपने उन सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया.

विज्ञापन

सूर्यवंशी का आलोचकों को जवाब

सूर्यवंशी का आलोचकों को जवाब2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बताया कि पूरी दुनिया कह रही थी कि वो दूसरे सीजन में कमाल नहीं कर पाएंगे लेकिन हेड कोच कुमार संगकारा और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने उन पर भरोसा दिखाया. सूर्यवंशी ने कहा, 'उन्होंने यह नहीं बोला था कि गेंदबाज मुझ पर अटैक करेंगे. उन्हें छोड़कर पूरी दुनिया इस बारे में बात कर रही थी. उन्होंने मुझे बोल दिया था कि अपना स्वाभाविक खेल जारी रखो और हम तुम्हारा साथ देंगे.'

विज्ञापन

क्या था वैभव सूर्यवंशी का प्लान?

क्या था वैभव सूर्यवंशी का प्लान?3 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उनका प्लान सिर्फ पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बनाना था. उन्होंने कहा, 'सिर्फ पावरप्ले में अच्छी तरह खेलने का प्लान था. शुरुआत में विकेट में थोड़ी नमी नजर आ रही थी लेकिन बाद में गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी.'

यशस्वी जायसवाल को दिया सफलता का श्रेय

यशस्वी जायसवाल को दिया सफलता का श्रेय4 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'सीक्रेट यह है कि हर एक गेंद के बाद वो (यशस्वी जायसवाल) मुझे बताते हैं कि मैं गेंद को सही तरह से मार पा रहा हूं और मैं सिंगल ले पा रहा हूं या नहीं. वो मुझे स्ट्राइक देते हैं और मुझे बताते हैं कि मैं अच्छा खेल रहा हूं. वो मुझे लगातार खेलने और बड़े शॉट लगाने की सलाह देते हैं.'

विज्ञापन

सूर्यवंशी ने नहीं काटा जन्मदिन पर केक

सूर्यवंशी ने नहीं काटा जन्मदिन पर केक5 / 6

वैभव सूर्यवंशी का 27 मार्च को 15वां जन्मदिन था. RR के कैंप में उन्होंने केक नहीं काटा. उन्होंने कहा, 'बाहर कुछ नहीं हुआ. केक कटिंग होने वाली थी लेकिन मैं जल्दी सोने चला गया था, क्योंकि वो चेहरे पर केक लगा देते हैं. मैं ऐसा नहीं चाहता था.'

RR का अगला मैच किसके खिलाफ है?

RR का अगला मैच किसके खिलाफ है?6 / 6

राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला है. 4 अप्रैल 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने आएंगी. इस मैच में भी वैभव धूम मचाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन