वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं देने पर सुनील गावस्कर ने दी चेतावनी, डेब्यू को लेकर दिया बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला. लगातार तीसरे मैच में वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं देने पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने चेतावनी देते हुए बड़ा बयान दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi (Image generated by AI)
1 / 7
Vaibhav Sooryavanshi (Image generated by AI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर भी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. टीम मैनेजमेंट फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली अपनी टॉप ऑर्डर तिकड़ी संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर ही भरोसा जता रहा है. यही वजह है कि भारतीय टीम में चुने जाने के बावजूद 15 साल के वैभव को लगातार तीसरे मैच में भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला.  

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी नहीं मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी नहीं मिला मौका2 / 7

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में बेंच पर बैठने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. वैभव के डेब्यू का इंतजार लंबा होता जा रहा है, जिसपर कई दिग्गज सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वैभव को डेब्यू का मौका नहीं देने पर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

वैभव को लेकर क्या बोले गावस्कर?

वैभव को लेकर क्या बोले गावस्कर?3 / 7

सुनील गावस्कर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा डेब्यू के लिए इंतजार करवाया तो जब भी उन्हें मौका मिलेगा, उनपर उम्मीदों का दबाव और ज्यादा होगा. सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा, "वैभव को जब भी मौका मिलेगा, उन पर काफी दवाब होगा. लेकिन 15 साल की उम्र में खिलाड़ी दबाव के बारे में ज्यादा नहीं सोचते. अगर उन्हें दूसरे या तीसरे मैच में मौका मिलता है तो उन्हें तुरंत अच्छा प्रदर्शन करना होगा, लेकिन यही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांग भी है."

'वैभव को भविष्य में फायदेमंद साबित होगा'

'वैभव को भविष्य में फायदेमंद साबित होगा'4 / 7

हालांकि, गावस्कार ने आगे कहा कि, "फिलहाल वैभव का भारतीय टीम के साथ रहना ही उनके लिए बड़ी सीख है. ड्रेसिंग रूम में मौजूद अनुभवी और वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा, जो उनके भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा."

विज्ञापन

IPL में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मिली टीम इंडिया में जगह

IPL में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मिली टीम इंडिया में जगह5 / 7

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है. वैभव ने आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था. वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 में चुना गया था. फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें जल्द ही इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उनका डेब्यू नहीं हो सका.

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे वैभव

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे वैभव6 / 7

अगर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह इतिहास रच देंगे. महज 15 साल की उम्र में वह मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. इतना ही नहीं, वैभव महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. सचिन ने 16 साल की उम्र में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था.

विज्ञापन

बारिश की भेंट चढ़ा पहला टी20

बारिश की भेंट चढ़ा पहला टी207 / 7

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 6 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार साझेदारी कर टीम की वापसी कराई. अभिषेक शर्मा ने 59 रन, जबकि श्रेयस 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे. लेकिन लगातार बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू नहीं हो सकी और मुकाबला रद्द कर दिया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन