LSG vs RR: फ्लॉप होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने सबसे तेज खिलाड़ी

LSG vs RR: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बावजूद वह एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचने में कामयाब रहे. वह IPL इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi

LSG vs RR, Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर IPL में इतिहास रच दिया है. हालांकि, आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव का बल्ला नहीं चला और 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन की पारी खेली. लेकिन इस छोटी पारी के बावजूद उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं छू पाए थे.  

विज्ञापन

IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी

IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी2 / 6

दरअसल, LSG के खिलाफ खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों में 500 IPL रन बनाने का कारनामा किया है. इसी के साथ वैभव IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 250 गेंदों से कम में यह आंकड़ा छुआ है.

विज्ञापन

मैक्सवेल का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

मैक्सवेल का रिकॉर्ड किया चकनाचूर3 / 6

इससे पहले यह रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम था, जिन्होंने आईपीएल में 260 गेंदों में 500 रन बनाए थे. वहीं, प्रियांश आर्या और वीरेंद्र सहवाग ने 280-280 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि नमन धीर ने 283 गेंदों में यह मुकाम पाया था. सूर्यवंशी ने इस मैच में 2 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

आईपीएल 2025 में बनाए थे 252 रन

आईपीएल 2025 में बनाए थे 252 रन4 / 6

वैभव ने आईपीएल 2025 में अपने डेब्यू सीजन में ही 252 रन बनाए थे और 206.56 के स्ट्राइक रेट के साथ “बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन” का अवॉर्ड भी जीता था. 2026 में उन्होंने अपने प्रदर्शन को और निखारा है, जहां उनका स्ट्राइक रेट करीब 240 तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

IPL 2026 में वैभव का शानदार प्रदर्शन

IPL 2026 में वैभव का शानदार प्रदर्शन5 / 6

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक खेले 7 मैचों में 254 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 36.29 और स्ट्राइक रेट 220.87 का रहा है. वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं. उनसे आगे हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का नाम शामिल है.

मोहसिन खान का शिकार बने वैभव

मोहसिन खान का शिकार बने वैभव6 / 6

LSG के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी तेज गेंदबाज मोहसिन खान का शिकार बने. पारी का चौथा ओवर फेंकने आए मोहसिन ने वैभव के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की और शुरुआती पांच गेंदों में उन्हें एक भी रन नहीं बनाने दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर मोहसिन ने उन्हें 8 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया और इस तरह एक शानदार मेडन ओवर पूरा किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन