Brock Lesnar और Oba Femi की दुश्मनी में हुई Triple H की एंट्री, WWE ने किया ब्लॉकबस्टर ऐलान

WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. वहां पर ट्रिपल एच भी रिंग में मौजूद रहेंगे. वो ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी में अहम भूमिका निभाने वाले हैं. उन्हें लेकर कंपनी ने अब बड़ा ऐलान किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Triple H: WWE में इस समय कुछ मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं, जिसमें से एक ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की है. मार्च, 2026 से ये दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बने हुए हैं. दोनों ने रिंग में सारी हदें पार की हैं. रेसलमेनिया से पहले तो इनके बीच-बचाव के लिए ट्रिपल एच को खुद रिंग में आना पड़ा था. एक बात तो ऐसा लगा कि दोनों ट्रिपल एच को भी रास्ते से हटा देंगे. पॉल हेमन ने थोड़ा मामले को संभाल लिया. खैर एक बार फिर द गेम की एंट्री इनकी राइवलरी में हो चुकी हैं. उन्हें लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम में होगा बड़ा मैच

समरस्लैम में होगा बड़ा मैच2 / 6

समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच होगा. इनके बीच तीसरा मैच होने जा रहा है. इससे पहले दो बार दोनों आपस में टकरा चुके हैं. फिलहाल दुश्मनी बराबरी पर चल रही है. सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि मुकाबला कौन जीतेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मैच में होगी शर्त

मैच में होगी शर्त3 / 6

इससे पहले रेसलमेनिया 42 और क्लैश इन इटली में दोनों के बीच टक्कर हुई थी. मैच ज्यादा लंबे नहीं चले लेकिन ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. समरस्लैम में दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. अब आप समझ सकते हैं कि वहां पर भी दोनों अपनी हदें पार करेंगे. (Photo: WWE.com)

Raw में होगा आमना-सामना

Raw में होगा आमना-सामना4 / 6

समरस्लैम से पहले Raw का आखिरी एपिसोड बचा हुआ है. वहां पर लैसनर और फेमी का आमना-सामना होगा. कंपनी ऐलान किया था कि दोनों के बीच वे-इन सैगमेंट हुआ. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में WWE ने बताया कि इस सैगमेंट को ट्रिपल एच होस्ट करेंगे. इसका मतलब साफ है कि रिंग में कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर होने होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी खा चुके हैं कसम

ओबा फेमी खा चुके हैं कसम5 / 6

समरस्लैम का आयोजन ब्रॉक लैसनर को होमटाउन में होने वाला है. इस वजह से सभी काफी उत्साहित हैं. ओबा फेमी कसम खा चुके हैं कि वो लैसनर को उनके परिवार और दोस्तों के सामने तहस-नहस करेंगे. उन्होंने लैसनर से मैच लड़ने के लिए समरस्लैम में मिला वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी छोड़ दिया. (Photo: WWE.com)

क्या लैसनर होंगे रिटायर?

क्या लैसनर होंगे रिटायर?6 / 6

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए थे. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया था. हालांकि, लैसनर ने बाद में अचानक वापसी कर ओबा फेमी के साथ राइवलरी जारी रखी. अब कहा जा रहा है कि वो समरस्लैम में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. वो रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन