IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर बल्लेबाज, एमएस धोनी ने रचा है इतिहास

Most Runs as Wicketkeeper Batsman: आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि अपने बल्ले से खूब रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भी भूमिका निभाई. यहां जानिए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट.

Most Runs as Wicketkeeper Batsman
1 / 7
Most Runs as Wicketkeeper Batsman

Most Runs as Wicketkeeper Batsman in IPL: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में ऐसे कई विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं, जो विकेट के पीछे से शिकार करने के साथ-साथ बल्ले से रन बनाकर टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है. आइए जानते हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में.  

विज्ञापन

1. एमएस धोनी

1. एमएस धोनी2 / 7

IPL इतिहास में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के 'थाला' धोनी ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 5321 रन बनाए हैं. वह आईपीएल में 5000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले और इकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है.

विज्ञापन

2. दिनेश कार्तिक

2. दिनेश कार्तिक3 / 7

धोनी के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर दिनेश कार्तिक हैं, जो अब आईपीएस से संन्यास ले चुके हैं. MI, KKR, RCB जैसी टीमों के लिए खेल चुके कार्तिक ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज कुल 4463 रन बनाए. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन रहा.

3. केएल राहुल

3. केएल राहुल4 / 7

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. राहुल अब तक बौतर विकेटकीपर 3384 रन बना चुके हैं. वह इस सूची में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका औसत 50 से ज्यादा है. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 132 रन है.

विज्ञापन

4. ऋषभ पंत

4. ऋषभ पंत5 / 7

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. पंत ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में अब तक 3355 रन बनाए हैं. वह इस सूची में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 128 रन है.

5. संजू सैमसन

5. संजू सैमसन 6 / 7

लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. संजू का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है. सैमसन ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में अब तक 3017 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 119 रन है.

विज्ञापन

टॉप-10 में ये विकेटकीपर बैटर्स शामिल

टॉप-10 में ये विकेटकीपर बैटर्स शामिल7 / 7

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बैटर्स की लिस्ट में छठे स्थान पर रॉबिन उथप्पा हैं, जिन्होंने विकेटकीपर के रूप में कुल 3011 रन बनाए थे. वहीं, 7वें नंबर पर क्विंटन डिकॉक (2976 रन), 8वें नंबर पर रिद्धिमान साहा (2733 रन), 9वें पर पार्थिव पटेल (2583 रन) और 10वें नंबर पर 2069 रन के साथ एडम गिलक्रिस्ट हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन