टेस्ट क्रिकेट में राज करने वाली टीम इंडिया, आज ICC Rankings में कहां फिसल गई? जानिए टॉप-5 की लिस्ट

Top 5 Teams In ICC Test Rankings: आईपीएल 2026 के दौरान आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की भी काफी बातें हो रही हैं, भले ही मौजूदा वक्त में कोई रेड बॉल क्रिकेट मुकाबले नहीं खेले जा रहे हैं, लेकिन जनवरी के बाद से रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में मौजूदा हालात पर नजर डालना दिलचस्प है, खासकर इसलिए क्योंकि भारतीय टीम इस वक्त टॉप 3 में शामिल नहीं है. आइए जानते हैं किन टीमों का दबदबा बना हुआ है.

Indian Test Team
1 / 6
Indian Test Team

पिछले एक दशक में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट पर राज किया था, खासकर विराट कोहली की कप्तानी में रेड बॉल क्रिकेट में जीत हासिल करना कोई ताज्जुब की बात नहीं थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया 2 / 6

टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर काबिज है. टीम की रेटिंग 128 है, जो दूसरी पोजीशन पर मौजूद टीम से काफी ज्यादा है. चूंकि आने वाले कुछ वक्त तक टेस्ट मैच नहीं खेले जाएंगे, इसलिए ऑस्ट्रेलिया की ये बढ़त फिलहाल बरकरार रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका 3 / 6

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रोटियाज की टीम है, जिसकी रेटिंग 116 है. खास बात ये है कि यही टीम मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विनर भी है. पिछली बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बावजूद रैंकिंग में वो अभी दूसरे स्थान पर ही बनी हुई है, और पहली पोजीशन से उसका अंतर भी काफी ज्यादा है, जिसे खत्म करना चैंलेंजिंग है.

इंग्लैंड

इंग्लैंड 4 / 6

इंग्लैंड की टीम 109 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है. हाल के समय में टीम का प्रदर्शन बहुत असरदार नहीं रहा है, फिर भी उसने अपनी पोजीशन बरकरार रखी है. फिलहाल टीम के जल्द ऊपर या नीचे जाने की संभावना कम नजर आती है.

विज्ञापन

भारत

भारत 5 / 6

भारतीय क्रिकेट टीम इस लिस्ट में चौथे पोजीशन पर है और उसकी रेटिंग 104 है. हाल की परफॉर्मेंस में कंसिस्टेंसी की कमी के कारण टीम टॉप-3 में जगह नहीं बना पाई. अब भारत जून में अपने अगले टेस्ट मुकाबले में वापसी करेगा, जहां उसका सामना अफगानिस्तान से होगा.

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड 6 / 6

न्यूजीलैंड की टीम 98 रेटिंग के साथ 5वें स्थान पर है. 100 से कम रेटिंग होने के बावजूद टॉप-5 में बने रहना टीम के लिए पॉजिटिव साइन है. चूंकि ब्लैककैप्स भी नियर फ्यूचर में कोई टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे, इसलिए उसकी रैंकिंग में फिलहाल बदलाव की संभावना कम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन