IPL इतिहास में सबसे धीमा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर विराट कोहली

Slowest century in IPL History: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. दुनिया के स्टार खिलाड़ियों से सजी इस लीग में रनों की बारिश होती है. हर साल कई खिलाड़ी रनों का अंबार लगाते हैं. आईपीएल में धीमी बल्लेबाजी की वैसे तो गुंजाइश नहीं रहती है. लेकिन आइए जानते हैं आईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में.

Cricket News - 2026-03-20T100443.275
1 / 6

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

आईपीएल में सबसे धीमा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं. उन्होंने आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंदों में शतक लगाया था. विराट का ये शतक आईपीएल इतिहास के सबसे धीमे शतक में दर्ज है.

विज्ञापन

मनीष पांडे

मनीष पांडे3 / 6

लिस्ट में दूसरे नंबर पर मनीष पांडे आते हैं. उन्होंने आईपीएल 2009 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 67 गेंदों में शतक बनाया था. मनीष ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ये शतक बनाया था.

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर4 / 6

सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2011 में कोची टस्कर्स के खिलाफ 66 गेंदों में शतक पूरा किया था. वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं.

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर5 / 6

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 66 गेंदों में शतक बनाया था. वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. हालांकि वॉर्नर आईपीएल 2026 में भाग नहीं लेंगे.

जोस बटलर

जोस बटलर6 / 6

जोस बटलर ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 में शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 66 गेंदों में शतक बनाया था. बटलर अब गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल खेलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन